5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM राजे ने नीमकाथाना में गहलोत पर कसा तंज, बोलीं ऐसा मुखिया किस काम जो घर नहीं चला सकता

CM Raje @ Neemkathana : नीमकाथाना में गौरव यात्रा के तहत आयोजित सभा में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जनता से पांच साल का समय और मांगा।
3 min read
Google source verification
gaurav yatra neemkathana sikar

cm raje

सीकर. नीमकाथाना में गौरव यात्रा के तहत आयोजित सभा में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए जनता से पांच साल का समय और मांगा। उन्होंने कहा कि बड़ी मुश्किल से राजस्थान की विकास की गाड़ी को पटरी पर लेकर आए हैं अब चुनाव आते ही फिर से कांग्रेसी निकल गए है। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 50 साल में नहीं किया वह हमने पांच साल में करके दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रमुख योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि जब हम सत्ता में आए थे तो 25 हजार करोड़ से अधिक का कर्जा था। लेकिन हमने मुखिया की जिम्मेदारी संभाली और सब कुछ करके दिखाया। वे जब मुखिया थे तो रोते रहते थे। घर चलाने की जिम्मेदारी तो मुखिया की होती हैए ऐसा मुखिया किस काम का जो रोता रहता हो। राजे शनिवार को गौरव यात्रा के तहत नीमकाथाना में नेहरू पार्क में सभा को संबोधित कर रही थी।


राजे ने कहा कि साढ़े चार वर्ष तो यह कांग्रेस वाले किसान और गरीब की पीड़ा जानने के लिए नहीं आएए लेकिन चुनाव नजदीक आते ही यह सब नजर आने लगे है। उन्होंने कहा कि यह लोग आपको जाति व धर्म के नाम पर गुमराह करेंगेए लेकिन जो विकास हुआ है वह सभी के काम आएगा।

शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी
मुख्यमंत्री ने झुंझुनूं के नेताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि वे सात बार यमुना का पानी लाने के नाम पर जीत गए और हमने एक बार में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि सीकरए चूरू व झुंझुनूं जिले के लोगों को जल्द यमुना का पानी मिलेगा। इसके लिए हरियाणा भी समझौते की शर्त मानने को राजी हो गया है। इस महीने 20 हजार करोड़ की योजना की डीपीआर बन जाएगी।

शहीदों के लिए सब कुछ करेंगे
कांग्रेस के शहीद यात्रा पर सवाल उठाने पर भी मुख्यमंत्री ने जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के लिए जो करना पड़ेगा सरकार करने को तैयार है। राजे ने कहा कि वर्ष 1947 से पहले के शहीदों के आश्रितों को सरकार नौकरी देगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में 11 हजार से अधिक शहीदों की प्रतिमा लगवाई जो पूरे देश में एक मिसााल है। अब हर महीने सभी थानाधिकारी भी अपने क्षेत्र के शहीद परिवारों से मुलाकात करेंगे।

शिक्षा में बढ़ाया मानए अब दूसरे पायदान पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के समय शिक्षा का स्तर नीचे गिर गया था। सरकार की विभिन्न योजनाओं के दम पर प्रदेश 26 वें से दूसरे पायदान पर पहुंच गया। अब ऐसा वक्त भी आएगा जब दूसरे राज्यों में भी हमारे युवा जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा निकालने का सवाल करने वालों से भी मैं यही कहती हूं कि मेरा प्रदेश शिक्षा में आगे बढ़ रहा हैए यही बताने पूरे प्रदेश में जा रही हूं।

गुर्जरों ने किया रास्ता जाम तो हैलिकॉप्टर से आई सीएम
बालिका को बरामद करने की मांग को लेकर कोटपूतली.कुचामन मेगा हाइवे दूसरे दिन शनिवार को भी जाम रहा। इस कारण कोटपूतली से मुख्यमंत्री सडक़ मार्ग के बजाय हैलीकॉप्टर से नीमकाथाना आई।

काले छाते वाले कार्यकर्ताओं को निकाला बाहर
मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचते ही बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान सभा स्थल पर काले छाते लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं को निराश लौटना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने काले छाते लेकर आने वाले कार्यकर्ताओं को वाहर निकाल दिया।

बाजौर से दिलवाया जनता को हिसाब
मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर से जनता को साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल का हिसाब भी दिलवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक.एक प्रोजेक्ट का नाम लेकर बोलाए इस पर बाजौर ने कहा कि यह काम हो गए।