31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के सीकर दौर की खास बातें व मिनट टू मिनट कार्यक्रम

CM Raje Sikar Visit : सीकर जिले में सीएम के चार दिवसीय दौरे की शुरुआत नीमकाथाना से होगी। अंत में श्रीमाधोपुर का नम्बर।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Cm in sikar

सीकर. जिले के चार दिवसीय दौरे पर आ रहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी किया गया है।

6 व 7 अप्रेल: नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र

सीएम राजे छह अप्रेल को सुबह साढ़े दस बजे पाटन पहुंचेंगी। नीमकाथाना क्षेत्र के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होगी। 7 अप्रेल को पाटन से सुबह 10 बजे रवाना होकर नीमकाथाना कस्बे में शहीद सुनील कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगी एवं विकास कार्यो की अनावरण पट्टिका का लोकार्पण करेंगी।

READ : PNB के नीरव मोदी से भी शातिर निकले राजस्थान की Sikar cooperative Bank बैंक के घोटालेबाज

7 अप्रेल : दांतारामगढ़ व खण्डेला विधानसभा क्षेत्र


सुबह 11 बजकर दस मिनट पर सीएम संतोषपुरा पहुंचेंगी। यहां खण्डेला विधान सभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेंगी। शाम को छह बजे खाटूश्यामजी पहुंचेंगी। रात्रि विश्राम खाटूश्यामजी में करेंगी।

8 अप्रेल : दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र


रविवार को सीएम सुबह दस बजे से संतोषपुरा में दांतारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेगी।


9 अप्रेल : श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र


खाटूश्यामजी से सुबह दस बजे श्रीमाधोपुर पहुंचेंगी तथा श्रीमाधोपुर क्षेत्र के लोगों से जनसंवाद करेंगी।


दिनभर डटे रहे प्रशासनिक अधिकारी

पाटन. सीएम के दौरे को लेकर गुरुवार को पाटन में होने वाले जनसंवाद से पहले पूरे दिन जिले के प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में डटें रहे। संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह, जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने जायजा लिया। यहां नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के 6 मंडलों के कार्यकर्ताओं से सीएम जनसंवाद करेंगी तथा प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगी। मुख्यमंत्री रात को होटल पाटन महल में रूकेगी।

खण्डेला व दांतारामगढ़ क्षेत्र का संवाद संतोषपुरा में

खाटूश्यामजी से रींगस रोड पर संतोषपुरा के पास श्याम सरोवर धर्मशाला में ही खण्डेला व दांतारामगढ़ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का जनसंवाद होगा। मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेन्द्र कमठान, भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र नरूका ने संतोषपुरा में यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां, सीकर जिलाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, पलसाना मंडी अध्यक्ष प्रभु सिंह शेखावत से जानकारी ली।