6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cm Yogi @ Fatehpur Sikar : कांग्रेस को अली मुबारक हो और BJP को बजरंग बली चाहिए

CM yogi in Fatehpur sikar : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में cm योगी ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
2 min read
Google source verification
Cm Yogi addressing election 2018 rally in fatehpur sikar rajasthan

cm yogi Rajasthan Rally

सीकर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में सोमवार को सीकर जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया। सीकर जिले में अपनी पहली सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी पूरे आक्रामक नजर आए। सीएम योगी ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। सोमवार सुबह फतेहपुर के निमाावत स्कूल के हेलीपेड पर पहुंचने के बाद सीएम योगी ने चुनावी सभा को सम्बोधित किया।

दोपहर एक बजे


-सीएम योगी का सम्बोधन शुरू
-वे बोले-फतेहपुर व देश के लिए आया हूं
-फतेहपुर संतों की नगरी मानी जाती है
-यहां विकास के लिए राजनैतिक स्थिरता चाहिए
-मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है
-भाजपा के पास नेता हैं
-पूरी प्रतिबद्धता के साथ भाजपा कार्य करती है
-कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस का कनेक्शन नहीं मिल पाता था
-हर घर में बिजली हो, प्रत्येक व्यक्ति के पास सुरक्षा हो, न्यूनतम समर्थन मिल जायए
-यही संकल्प भाजपा का है
-कांग्रेस विभाजन करती है
-कांग्रेस ने आतंकवाद और नक्सलवाद को समर्थन देकर शहीदों की शहादत का अपमान किया है

-फतेहपुर के संतों और योगियों ने तपस्या से लोक कल्याण का मार्ग परास्त किया है
-पीएम मोदी पर पूरी दुनिया विश्वास करती है। राहुल गांधी पर तो कांग्रेस के नेता भी विश्वास नही करते है
-कांग्रेस के नेता मां की प्रति अपमानजनक बोलते हंै, कांग्रेस नेताविहीन है
-कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी कौन हैं। राहुल जी से पूछना चाहता हूं
-कांग्रेस को भूल से भी को वोट मत देना
-हमें राम से परहेज नहीं है, राम आस्था के प्रतीक है
-इस देश की अनुसूचित जाति और जनजाति का अपमान कांग्रेस हमेशा करती है
-भारत में बिना भेदभाव के विकास किया भाजपा ने
- हमने कभी नहीं कहा यह हिन्दू है यह मुस्लमान है
-कांग्रेस के नेता कहते हैं संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लमान का अधिकार है
-कांग्रेस को अली मुबारक हो और हमे बजरंग बली चाहिए
-देश और दुनिया का ऐसा कौनसा उद्योगपति है जिसने फतेहपुर में जन्म नहीं लिया
-भाजपा का विधायक होता तो यह की सडक़ों के लिए लड़ता
-विकास की सोच को आगे बढ़ाता
-आप चूक कर रहे हैं, चूक को सुधारने का अवसर सबके पास है
-कांग्रेस आंतकवाद और माफिया राज के अलावा कुछ नहीं दे सकती है

दोपहर 1:41 मिनट पर योगी का सम्बोधन समाप्त