
CM yogi in fatehpur sikar for rajasthan election rally
सीकर/फतेहपुर. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेखावाटी की धरती पर हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए कहा कि तुम्हे अली मुबारक, हमें तो बजरंग बली। योगी ने कहा कि हमको तो राम से परहेज नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेता तो खुलकर बोल रहे है कि हमको तो सिर्फ मुस्लिम ही वोट देंगे।
CM बनने से पहले योगी साल में 3 बार इसलिए आते थे राजस्थान के Fatehpur , लंच कर ताजा की पुरानी यादें
कांग्रेस ने देश में हमेशा विभाजन की राजनीति की है। सोमवार को फतेहपुर कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गहलोत, पायलट, जोशी व डूडी में खींचतान होगी। इसलिए अच्छा है सुशासन व विकास देने वाली पार्टी का साथ दें। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने एससी-एसटी की जातियों का अपमान किया।
लेकिन भाजपा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। इस दौरान सांसद सुमेधानंद सरस्वती, संतोष अहलावत, यूआईटी अध्यक्ष हरिराम रणवां, कार्यक्रम प्रभारी श्रीकुमार लखोटिया, जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी, मनोज बाटड़, धर्मेन्द्र चौधरी, गोरधन सिंह रूकनसर, मनोज पडिय़ार व नंदकिशोर सैनी सहित अन्य मंचासीन रहे।
16 मिनट के भाषण में कांग्रेस निशाने पर, हिन्दुत्व के जरिए जोश
यूपी के सीएम ने फतेहपुर में 16 मिनट के भाषण में सबसे ज्यादा कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लिया। वहीं बीच-बीच में हिन्दुत्व कार्ड के जरिए लोगों में जोश भी भरा। आखिर में योगी ने इशारों ही इशारों में कहा कि यह पुरानी गलती सुधारने का मौका है।
CM yogi को प्रदेश में भगवा का सहारा
योगी के राजस्थान के चुनावी दौरे के दौरान भाजपा ने सांसद सुमेधानंद सरस्वती को उनके साथ चुनावी सभाओं में भेजा है। सोमवार को नागौर से लेकर पोकरण में हुई चुनावी सभाओं में सीकर सांसद साथ रहे।
आश्रम में भोजन
राजस्थान की धरती का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि यह संतों की धरती है। यहां के युवा सीमाओं पर तैनात रहकर देश की रक्षा करने का काम करते है। फतेहपुर की सभा के बाद योगी अमृतनाथ आश्रम भी गए। यहां उन्होंने भोजन लिया और संतों से मुलाकात की। इस दौरान संतों ने योगी के साथ सेल्फी भी खिचवाई।
कांग्रेस के डीएनए में विकास नहीं
फतेहपुर की सभा में यूपी के सीएम ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि भाजपा विकास के दम पर जनता के बीच जाती है। लेकिन कांग्रेस के डीएनए में विकास ही नहीं है। कांग्रेस के समय में ही हमेशा माफियाओं का राज चलता आया है।
सैनिकों का अपमान, आतंकवाद बढ़ाया
योगी ने कहा कि देश पर सबसे ज्यादा राज कांग्रेस ने किया है। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने नक्सलियों को क्रांतिकारी बताकर सैनिकों का अपमान किया है। कांग्रेस के 55 सालों की सबसे बड़ी उपलब्धि आतंकवाद को बढ़ावा देना
भी है।
कांग्रेस नेताओं को राहुल पर विश्वास नहीं
योगी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई नेता ही नहीं है। कांग्रेस की हालत तो यह है कि खुद कांग्रेस के नेता ही राहुल गांधी पर विश्वास नहीं करते है।
राम-राज्य बना रहे हैं...
यूपी के सीएम ने अयोध्या मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि जिस राम राज्य की कल्पना की थी वह आ रहा है। राम राज्य में गरीब के पास छत, रसोई गैस, बिजली-पानी सहित अन्य सुविधाओं का सपना देखा वह अब पूरा हो रहा है।
Updated on:
27 Nov 2018 10:59 am
Published on:
27 Nov 2018 10:59 am
