4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहिता ने अटका दिए सीकर के विकास के यह बड़े प्रोजेक्ट

सीकर. आचार संहिता लगने के कारण अनेक जनप्रतिनिधियों के जहां उद्घाटन व शिलान्याय के अरमान धरे रह गए, वहीं जिलेवासियों को अनेक सौगात देने से रह गई।
2 min read
Google source verification
sikar news

आचार संहिता ने अटका दिए सीकर के विकास के यह बड़े प्रोजेक्ट

सीकर. आचार संहिता लगने के कारण अनेक जनप्रतिनिधियों के जहां उद्घाटन व शिलान्याय के अरमान धरे रह गए, वहीं जिलेवासियों को अनेक सौगात देने से रह गई। अब शेष रही सौगात अगली सरकार ही देगी। सीकर को नगर परिषद के नए भवन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विवि का नया भवन मिलने की आस थी। दोनों ही लगभग बनकर तैयार हैं। अब दोनों का ही लोकार्पण चुनाव से पहले नहीं होगा। वहीं रसीदपुरा की प्याज मंडी भी बनकर तैयार है, लेकिन उसका फायदा भी किसानों को नहीं मिलेगा। इसके अलावा मिनी सचिवालय व नवलगढ़ रोड पुल के चार लेन करने का शिलान्यास कार्य भी नहीं
हो सका।

नगर परिषद भवन
नगर परिषद भवन लंबे समय से राजनीति में उलझा पड़ा है। कांगे्रस राज में रानी शक्ति रोड पर शुरू हुए भवन में भाजपा की सरकार आते ही ब्रेक लग गए। आरोप लगाए गए कि कांग्रेस के सभापति जीवन खां भाजपा सरकार में इसका उद्घाटन नहीं चाहते। इसी वजह से नगर परिषद भवन के निर्माण में ढिलाई बरती। हालिया मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा में इसके उद्घाटन की जरूर संभावना थी। लेकिन, कोर्ट के फैसले के बाद वह नहीं हो पाया।

शेखावाटी विश्वविद्यालय
पिछली भाजपा सरकार में घोषणा के बाद से सीकर में शेखावाटी विश्वविद्यालय का भवन भी अपने पूरे होने के इंतजार में है। विश्वविद्यालय का नाम कभी शेखावाटी तो कभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय रखने को लेकर तो राजनीति खूब हुई। लेकिन इसके विकास के काम को गति देने में सरकारों ने कुछ नहीं किया। चुनावी साल में भवन और कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद थी। लेकिन, यह काम भी अटक गया।

मेडिकल कॉलेज
सांसद सुमेधानंद सरस्वती द्वारा केंद्र सरकार से लाए गए मेडिकल कॉलेज शुरू होने को लेकर भी चुनावी साल में घोषणा का इंतजार था। हालांकि मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा के दौरान इसके अगले साल खुलने की घोषणा भी की। लेकिन, इसके कई काम अब आचार संहिता से प्रभावित होंगे।

पुलिया का चौड़ाईकरण
बढ़ते यातायात दबाव के कारण नवलगढ़ पुलिया के चौड़ाइकरण की लंबे समय से मंाग चल रही है। जिसकी घेाषणा खुद मुख्यमंत्री कर भी चुकी थी। लेकिन, इसकी डीपीआर नहीं बन पाई। आचार संहिता के कारण यह काम भी अटक गया।

मिनी सचिवालय
सीकर में सांवली रोड पर मिनी सचिवालय की मांग भी लंबे समय से चल रही है। जिसकी डीपीआर भी बन गई थी। लेकिन, आचार संहिता के बाद बजट नहीं मिलने से यह काम भी अब अधूरे काम में शुमार हो गया है।