
वाराणसी से तेज बहादुर के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाए सनसनीखेज आरोप
सीकर।
कांग्रेस Congress के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ( National spokesman mohan prakash ) ने भाजपा Bjp पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी PM modi राज में मोदी भक्तों ने गाय के नाम पर दलित, मुस्लिम और यादव की हत्या की है। मोदी भक्तों ने दंड का अधिकार खुद के पास ले लिया है। मोहन प्रकाश सीकर के एक होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राम मंदिर, धारा 370, गाय, पाकिस्तान सेना और प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर वोट मांग रहे हैं। पूरे चुनाव में वे कहीं भी अपनी उपलब्धियों का जिक्र नहीं कर रहे। मोदी पर शहीदों के नाम पर राजनीति का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि शेखावाटी से ज्यादा शहादत का दर्द और गर्व किसी ओर को नहीं हो सकता। उन्हीं परिवारों से यह सवाल करना चाहिए कि क्या मोदी को उनके नाम पर वोट मांगने का हक है? कांग्रेस प्रवक्ता ने इस दौरान मोदी सरकार पर वाराणसी से जवान तेज बहादुर ( BSF Tej Bahadur ) का पर्चा गलत तरीके से खारिज करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कलेक्टर के सामने किसी भी तरह की आपत्ति नहीं आने के बाद मोदी सरकार की शह पर केंद्र से आए ऑब्जर्वर ने इस पर आपत्ति जताई और इसके बाद तेज बहादुर का नामांकन ( Nomination ) रद्द हुआ है। वहीं, संबोधन में पाकिस्तान शब्द के प्रयोग पर भी प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मोदी ही वह पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को बुलाया था और बिना बुलाए पाकिस्तान PAK भी गए थे। कहा, कि बिना बुलाए तो हम रिश्तेदार के भी नहीं जाते, लेकिन मोदी पाकिस्तान चले गए थे। कांग्रेस प्रवक्ता ने इस दौरान मोदी सरकार पर बेड गवर्नेंस का आरोप भी लगाया। कहा भाजपा राज में देश का राजस्व संकलन 11 फीसदी कम हुआ है। जो देश में रोजगार कम होने का संकेत है। उधर, बीएसएनएल और पोस्ट ऑफिस के साथ जेट कर्मचारियों का रोजगार भी संकट में है। किसान की खरीद महंगी और बिक्री दर आधी हो गई है। कांग्रेस के गरीब लोगों के खाते में 72 हजार रुपए डालने, 22 लाख लोगों को रोजगार देने सहित घोषणा पत्र के विभिन्न दावों को सामने रखते हुए उन्होंने कहा कि नोटबंदी, रोजगार बंदी और धंधेबंदी के बाद जनता जनता वोटबंदी कर भाजपा को सबक सिखाएगी। देश में शाह और तानाशाह का शासन बताते हुए मोहन प्रकाश ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी परोक्ष निशाने पर लिया। कहा- गेरुआ वस्त्र वाले धर्म की चर्चा नहीं देवताओं की जात बता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आसाराम, रामरहीम और रामपाल को भाजपा समर्थक बताते हुए उनके जेल में होने का भी जिक्र किया।
Updated on:
04 May 2019 07:19 pm
Published on:
04 May 2019 05:34 pm
