
खेत को लेकर दो भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष, 6 के फूटे सिर, तीन जयपुर रैफर
सीकर।
सीकर जिले के अजीतगढ़ में बुधवार को खेत जोतने की बात को लेकर दो भाइयों के परिवार में विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। जिनमें 6 लोग के सिर पर चोट आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से गंभीर हालत में तीन को जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार अजीतगढ़ थाना अंतर्गत के गांव चुड़ला में आज दोपहर 12 बजे खेत को जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया जिनमें दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए जिनमें तीन जनों को जयपुर रेफर किया गया।
अजीतगढ़ थाने के सहायक थानाधिकारी मूलाराम ने बताया कि चुड़ला निवासी विक्रम सिंह और राजेंद्र सिंह के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज जमीन को जोतने को लेकर इन में विवाद हो गया और दोनों में मारपीट शुरू हो गई। जिस कारण विक्रम सिंह के परिवार के सदस्य स्वयं विक्रम सिंह 45, समुंदर सिंह 55, वह जितेंद्र सिंह 17 घायल हो गए साथ ही दूसरे पक्ष के राजवीर सिंह 50, भवानी सिंह 42, राजेंद्र सिंह 34 घायल हो गए। जिनको परिजनों ने अजीतगढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने विक्रम सिंह, समुंदर सिंह, जितेंद्र सिंह का प्राथमिक उपचार कर जयपुर रेफर कर दिया गया बाकी का उपचार क्या जा रहा है।
Published on:
30 Jan 2019 04:32 pm
