6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात को गाड़ियों में भरकर आए बदमाशों ने घर में सो रही महिलाओं पर बोला धावा, दहशत में आए लोग

शहर के वार्ड 18 में बालाजी मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद गाडिय़ों में भरकर आए बदमाशों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया।
2 min read
Google source verification
criminal attack and molestation in house at mid night in chirawa

आधी रात को गाडिय़ों में भरकर आए बदमाशों ने घर में सो रही महिलाओं पर बोला धावा, दहशत में आए लोग

चिड़ावा.

शहर के वार्ड 18 में बालाजी मंदिर के पास मामूली कहासुनी के बाद गाडिय़ों में भरकर आए बदमाशों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। घर की महिलाओं से मारपीट की गई। हो-हल्ला सुनकर आस-पड़ौस के लोग एकत्र हो गए। जिस पर बदमाश फरार हो गए। मारपीट किए जाने के विरोध में बुधवार रात करीब 12 बजे वार्ड के लोग थाने पहुंचे। बदमाशों के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर बदमाश हाथ नहीं आए। उक्त घटना वार्डवासी टेकचंद उर्फ टींकू जांगिड़ के घर हुई। पीडि़त टींकू की पत्नी सोनू ने बताया कि उनका पति बुधवार देर शाम को सूरजगढ़ से मजदूरी कर घर लौट रहा था। घर के पास ही तीन-चार युवक खड़े थे। इस बीच पीडि़त टेकचंद की बाइक से छींटे उछलकर युवकों को लग गए। जिससे युवकों की पीडि़त से कहासुनी हो गई। यहां कुछ देर की कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। इस बीच टेकचंद का परिवार अपने घर सो गया। अचानक रात करीब दस-साढ़े दस बजे दो-तीन गाडिय़ों में सवार होकर आए बदमाशों ने टेकचंद के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने पीडि़त की पत्नी सोनू व माता गोदावरी देवी के साथ मारपीट की। छोटे बच्चे जयंत को छीन ले जाने के प्रयास किए। अचानक हुए हमले के बाद घरवालों ने टेकचंद को कमरे में बंद कर दिया। महिलाओं ने हो-हल्ला किया तो आस-पड़ौस के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को इतला दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश वाहनों में सवार होकर फरार हो गए। घटना के बाद वार्डवासी एकत्र होकर रात करीब 12 बजे पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस संबंध में पीडि़त की पत्नी सोनू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत दी। थाने में पहुंचे वार्डवासियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। कांस्टेबल महीपाल ने वार्डवासियों की शिकायत सुनी। इस मौके पर रोहिताश्वकुमार, शीशराम, सुरेश, श्रवण शर्मा, विवेक, अनूप, करणाराम, गिरधारीलाल, अरुण, बाबूलाल, अनिलकुमार, सुनीलकुमार सहित अन्य वार्डवासी शामिल थे। उधर, शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।