5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज में एक रुपया लेकर CRPF जवान दूल्हे ने कही ऐसी बात, सुनकर दुल्हन के पिता ने जोड़ लिए हाथ

शादियों में बढ़ते दहेज व फिजूलखर्ची की होड़ के बीच दो परिवार ने दहेज ठुकरा कर समाज में अनुकरणीय पहल की है। श्रीमाधोपुर में सीआरपीएफ जवान महेश कुमार सैनी ने लाखों का दहेज ठुकराकर एक रुपए में शादी कर लोगों के लिए मिसाल बन गए।
less than 1 minute read
Google source verification
शादियों में बढ़ते दहेज व फिजूलखर्ची की होड़ के बीच दो परिवार ने दहेज ठुकरा कर समाज में अनुकरणीय पहल की है। श्रीमाधोपुर में सीआरपीएफ जवान महेश कुमार सैनी ने लाखों का दहेज ठुकराकर एक रुपए में शादी कर लोगों के लिए मिसाल बन गए।

दहेज में एक रुपया लेकर CRPF जवान दुल्हन के पिता से बोला- देश के साथ आपकी बेटी की भी करुंगा रक्षा

सीकर।
शादियों में बढ़ते दहेज व फिजूलखर्ची की होड़ के बीच दो परिवार ने दहेज ठुकरा कर समाज में अनुकरणीय पहल की है। श्रीमाधोपुर में सीआरपीएफ जवान महेश कुमार सैनी ने लाखों का दहेज ठुकराकर एक रुपए में शादी कर लोगों के लिए मिसाल बन गए। महेश का कहना कि शादी में दहेज प्रथा एक अभिशाप है। दुल्हन पक्ष के लोग अपनी बेटी जिंदगीभर के लिए हमे सौंप रहे, यही दहेज है। दहेज जैसी कुरीतियों को समाज से उखाड़ फेंकना है।जिस पर दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़ लिए। और एक रुपया और नारियल देकर उन्हें विदा किया। शादी में आए मेहमानों से इस कदम को सराहनीय बताया।

dowry in sikar" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/30/img-20190129-wa0041_4055539-m.jpg">

इधर लोसल में भी पेश की मिसाल
लोसल कस्बे के बाबा श्याम मंदिर के पुजारी रामस्वरूप गौड़ ने अपने पुत्र की शादी में दहेज ने लेकर समाज में नई मिशाल कायम की है। रामस्वरूप गौड़ के पुत्र आरव गौड़ की शादी सीकर निवासी मनोज कुमार पुजारी की पुत्री प्रतिभा के साथ हुई है। शादी के दौरान तिलक व समठुणी रस्म के समय दुल्हे व दुल्हे के पिता ने दहेज में कुछ भी लेने से मना कर दिया।