5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, फतेहपुर में तापमान फिर पहुंचा शून्य के पास

सीकर में पारा आज फिर जमाव बिंदू के पास पहुंच गया। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर में पारा आज फिर जमाव बिंदू के पास पहुंच गया। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज हुआ।

हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, फतेहपुर में तापमान पहुंचा शून्य के पास

सीकर.
शेखावाटी क्षेत्र में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। बीती रात चल रही दक्षिण पूर्वी हवाओं के कारण गुरुवार को हवा में नमी की मात्रा कम हो गई। इससे फतेहपुर में अधिकतम तापमान में उछाल आया है। सुबह से मध्यम दर्जे के बादल छाए और एक बारगी मावठ के आसार बने। सूर्योदय के साथ मौसम खुल गया और धूप ने गर्मी का अहसास कराया। सीकर में सुबह साढ़े आठ बजे तक नम हवाएं चली। वाहन चालकों को गर्म ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में मौसम साफ रहा इससे लोगों को मामूली गर्मी का अहसास हुआ। शाम को फिर सर्दी ने दस्तक दे दी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में करीब 21 डिग्री का अंतर होने से मौसमी बीमारियां बढ़ रही है। सीकर में पारा आज फिर जमाव बिंदू के पास पहुंच गया। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री दर्ज हुआ। जो कल के 2 डिग्री तापमान सेे 1.6 डिग्री लुढक़ा है। पारा गिरने से जिले में आज फिर ठिठुरन बढ़ गई है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लदे सिहरते नजर आ रहे हैं। सुबह तो लोग जहां तहां अलाव जलाकर भी सर्दी से बचने की जुगत करते दिखे। हालांकि बाद में धूप खिलने और हवा में कमी ने आमजन को राहत पहुंचाई है। मौमस विभाग की मानें तो कुछ दिनों में मावठ से मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है।