
Sikar News: सीकर के बेलगाम में एयरफोर्स में टेक्नीशियन पद पर तैनात ढाणी सेडूड़ा निवासी बलबीर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। जवान की पार्थिव देह देर रात को नीमकाथाना पहुंची। गुरुवार सुबह 8 बजे सेना के वाहन से तिरंगा यात्रा निकालते हुए पार्थिव देह पैतृक गांव लाई गई। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि हुई।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को जवान बलवीर सिंह तंवर सेना की बाइक से हथियार जमा करवाने के लिए कारागृह में जा रहे थे। इसी दौरान उनकी सेना के ट्रक से टक्कर हो गई। घायल को बेलगांव के सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 13 दिन बाद जवान ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मौत की खबर सुनते ही गांव में सन्नाटा छा गया। बलवीर सिंह चार बहनों का इकलौता भाई था। 4 वर्ष पहले एयरफोर्स में लगा था। नौकरी लगने के बाद मजदूर पिता का हौसला बढ़ाते हुए चार साल के अंतराल में 3 बहनों की शादी की और नया मकान बनवाया।
अब खुद के विवाह की तैयारी में जुटा हुआ था। चार दिसंबर को सगाई की रस्म हुई थी।
Published on:
22 Aug 2024 02:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
