
ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन
थोई. फायरिंग कर एक को घायल करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन थाने पहुंचे। प्रदर्शन कर भारूपुरा ग्राम के लोग आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल भी थाने पर पहुंचे और समझाइश से मामले को शांत किया।
भारूपुरा तन चीपलाटा निवासी मदन सिंह के अनुसार वे लोग बाइक पर घर जा रहे थे। चीपलाटा से आगे निकले तो खातीवाला की ढाणी के पास उनके पीछे एक सफेद रंग की बोलेरो कार आकर उसने गाड़ी को बाइक के आगे लगा दिया। साइड से निकलने पर दो तीन लोग बोलेरो से नीचे उतरे और उसके लोहे के पाइप की मारी।
जिससे वह नीचे गिर गया। इनमें एक के हाथ में चाकू था। वे लोग उसके साथी महावीर के साथ मारपीट करने लग गए। इनमें एक विक्रम मीणा नाम का व्यक्ति भी शामिल था। हो-हल्ला सुनकर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो विक्रम ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में मुकेश गुर्जर के गोली लगने के बाद आरोपी भाग गए थे। मुकेश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। लेकिन, मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
इनका कहना
संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जो कि, आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
दिनेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना
घर के बाहर खड़ी बाइक को रात में लगाई आग
नीमकाथाना. गणेश्वर ग्राम गांवड़ी के नजदीक की ढाणी भाव सिंह में रात को असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को आग के हवाले कर दिया।
जिससे बाइक पूरी तरह जल गई। गाड़ी के टायरों के फ टने की आवाज सुन घर में सो रहे लोगों को घटनाक्रम का पता चला। परिजन बाहर आकर देखा तो बाइक धू-धू कर जल रही थी। परिवार के लोगों की पानी डालकर आग पर काबू पाया ।पीडि़त ग्यारसी लाल सैनी पुत्र मालाराम सैनी ने बताया कि रात को तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। सुबह आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीडि़त ने सदर थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
30 Jan 2019 05:26 pm
Published on:
30 Jan 2019 05:26 pm
