4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े कर रहा था ये ऐसा काम, पुलिस भी देखकर चौंक गई

फर्जी लाइसेंस से चला रहा था शराब की अवैध दुकान पुलिस ने एक को दबोचा, दो फरार
less than 1 minute read
Google source verification
sikar local news

दिनदहाड़े कर रहा था ये गोरखधंधा

सीकर.

पालवास रोड से श्यामपुरा जाने वाले रास्ते पर फर्जी लाइसेंस के जरिए संचालित हो रही शराब की अवैध दुकान पकड़ में आई है। हालांकि अचानक हुई छापामार कार्रवाई में दो आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस को गश्त के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि श्यामपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक दुकान में अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इस पर एएसपी देवेंद्र शर्मा व सीओ सीटी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता कंवरपुरा रोड पहुंचा और शराब की दुकान पर छापा मारा गया। पुलिस को यहां एक व्यक्ति दुकान में से लाकर अंग्रेजी और देशी शराब बेच रहा था।
सदर थानाधिकारी करन सिंह खंगारोत के अनुसार इससे जब लाइसेंस मांगा गया तो इसके पास ओमप्रकाश निवासी नागवा के नाम का लाइसेंस दिखाया। जांच करने पर पता चला कि लाइसेंस फर्जी है। इस पर मौके पर मौजूद आरोपी महावीर सिंह निवासी राजास को अवैध शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। दुकान में मौके पर मिले 37 कार्टन बीयर, सात पेटी देशी शराब सहित अंग्रेजी शराब के बोतलें, अद्दे व पव्वे बरामद कर लिए गए।
नानी कंवरपुरा की ब्रांच
जिला आबकारी अधिकारी सत्यनारायण परेवा ने बताया कि दुकान की कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। सूचना पुख्ता होने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अलावा विभागीय स्तर
पर भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मिलावट की आशंका
आबकारी विभाग यदि गहराई में जाए तो बिना लाइसेंस अवैध शराब बिक्री के और भी कई मामले सामने आ सकते हैं। इसके अलावा शराब में मिलावट की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।