4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वर्षों से दिखा रहे सपना अब भी अधूरा

सीकर.चुनावी रण के बीच फिर से मुद्दों की सियासत शुरू हो गई है। हर कोई प्रत्याशी वादों के मकडज़ाल के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी में है।
2 min read
Google source verification
sikar news

वर्षों से दिखा रहे सपना अब भी अधूरा


सीकर.चुनावी रण के बीच फिर से मुद्दों की सियासत शुरू हो गई है। हर कोई प्रत्याशी वादों के मकडज़ाल के जरिए जनता के बीच जाने की तैयारी में है। धोद क्षेत्र के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की तो खुलकर अपनी समस्याएं साझा की। सबलपुरा स्थित तेज पैलेस गार्डन में राजस्थान पत्रिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि धोद क्षेत्र की जनता वर्षो से मुद्दों को लेकर ठगी जा रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सरकारी कॉलेज, प्याज मंडी, पानी-बिजली व प्रशासनिक कार्यालयों की स्थापना को मुद्दा बनाकर जीत हासिल की थी। लेकिन जनता को कही राहत नहीं मिली।

मतदान का लिया संकल्प
पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत लोगों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस मौके पर युसूफ खान, महेन्द्र महेश कुमार महला, सतपाल वर्मा, रामनिवास, महेश बीरड़ा, सुरेन्द्र शर्मा, नााथूसिंह, हरलाल जाट, सतवीर ढाका, सुरेन्द्र निठारवाल, महेश जाखड़, विद्याद्यर महला, प्रदीप महला, महेश भामू, हरदीप चौधरी, सुभाष भामू सहित अन्य मौजूद रहे।

ईमानदारी से पेश करें रिपोर्ट कार्ड
युवा उद्यमी अजय चौधरी ने कहा कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि वादे करते है। इसलिए जनता के सामने जनप्रतिनिधियों को चुनाव के समय तो रिपोर्ट कार्ड ईमानदारी से पेश करना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां सरकारी कॉलेज नहीं होने के कारण युवाओं का उच्च शिक्षा का सपना टूट रहा है।

धोद क्षेत्र की नहीं बदली सूरत
इलाके के महेश भामू का कहना है कि इतने वर्षो बाद भी धोद क्षेत्र की सूरत नहीं बदली है। इलाके के कई गांव-ढाणियों को अभी भी मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। इसलिए जनता को चुनाव के समय सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए। वहीं स्कूल निदेशक विजेन्द्र पचार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हम सभी को निश्चित तौर पर मतदान करना चाहिए। चुनाव के जरिए ही जनता को पांच साल के भविष्य निर्धारण का मौका मिलता है। इधर, श्रीमाधोपुर. विधान सभा चुनावों को लेकर शनिवार को हल्के में कहीं रैली निकालकर तो कहीं पीले चावल बांटकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। राउमावि निमेड़ा के विद्यार्थियो ने गांव में रैली निकाल मतदान करने का संदेश दिया। वहीं राबामावि हांसपुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा कुमावत ने महिलाओं को पीले चावल देकर मतदान के लिए प्रेरित किया।