2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की तरफ से आया अंधड़ रात को शेखावाटी पहुंचा, इन जगहों पर दिखा ये खौफनाक मंजर

Sikar Dust storm : शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं में तेज अधंड और बारिश की चेतावनी के बीच रात करीब साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 7 May 2018, 10:16 PM IST

weather in rajasthan

सीकर.

पाकिस्तान की तरफ से होता हुआ तेज अंधड़ सोमवार को बीकानेर पहुंचा, वहीं रात होते-होते उसी अंधड़ ने शेखावाटी को भी अपनी आगोश मेें ले लिया। शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं में तेज अधंड और बारिश की चेतावनी के बीच रात करीब साढ़े आठ बजे मौसम का मिजाज बिगड़ गया। हर तरफ तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार छा गया और बिजली चली गई। तेज हवाओं के कारण छतों पर रखे टीन शेड उड़ गए।

कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूट गई। बादल गरजने और बिजली कड़कने से लोगों में भय का माहौल बन गया। कई जगह बिजली के खम्बे उखड़ गए। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बरसात हुई। सीकर में देर रात तेज हवाएं चली। कई स्थानों पर बिजली बंद कर दी गई। सीकर में सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में गर्मी रही। शाम को हवाएं थमने के साथ आंशिक बादल छा गए। तापमान में मामूली बढा़ेतरी दर्ज की गई। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

48 घंटे डराएगा मौसम

सीकर जिले की आबोहवा के अनुसार ज्येष्ठ माह में दक्षिणी हवाएं चलने पर आमतौर पर आंधी और तूफान आता है। किसान शिशुपाल सिंह खरबास व मौसम विशेषज्ञ ओपी कालश ने बताया कि पिछले तीन दिन से चींटियां अपने अंडे लेकर ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जा रही है। पशु पक्षियों रात के समय विचलित होने लगे हैं। रात के समय खामोश रहने वाले तीतर व तोते जैसे पक्षी बोलने लगे हैं। इन सकेंतो के अनुसार आगामी 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। अब यदि बरसात आती है तो सब्जियों व चारे की फसलों को नुकसान हो सकता है।

कलक्टर ने जारी किए आदेश

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमानों को देखते हुए सोमवार को प्रशासन ने सभी विभागों को सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए जिले के सभी कार्मिकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार सात व आठ मई को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इस क्रम में सोमवार को सीकर व फतेहपुर में तेज आंधी और बरसात शुरू हो गई है।


सब्जी उत्पादक हुए परेशान

दिन और रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण इस समय उद्यानिकी फसलें एक साथ तैयार हो रही है। इससे मंडी में सब्जियों की आवक तेजी से बढ़ी है। जिसका असर किसान की आमदनी पर पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि कई सब्जियों के एक साथ तैयार होने से भाव नहीं मिल रहे हैं। जिसका असर आने वाले दिनों में सब्जियों के भावों पर पड़ेगा।