5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर भाजपा में भारी आक्रोश, राज्य शिक्षा मंत्री डोटासरा के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन

प्रधानम़ंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में भाजयुमो की ओर से आज शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रधानम़ंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में भाजयुमो की ओर से आज शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।

प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने पर भाजपा में भारी आक्रोश, राज्य शिक्षा मंत्री डोटासरा के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन

सीकर।
प्रधानम़ंत्री नरेन्द्र मोदी को अपशब्द कहने के मामले में भाजयुमो की ओर से आज शिक्षा राज्य मंत्री गोविंदसिंह डोटासरा का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट से कल्याण सर्किल तक शिक्षा मंत्री के पुतले की यात्रा निकाली और इसके बाद नारेबाजी के बीच पुतले का दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रतन लाल सैनी की अगुआई में इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बतादें कि एनएसयूआई के बेहतर भारत कार्यक्रम में डोटासरा ने प्रधानमंत्री मोदी को हर राज्य में अलग अलग वेशभूषा पहनने पर भांड बताते हुए तंज कसा था। जिस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डोटासरा के खिलाफ उद्योग नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने पर भाजपा में भारी आक्रोश है।

Read More:

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज, पीएम मोदी को लेकर कर डाली अभद्र टिप्पणी