4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा मंत्री का तीखा प्रहार, कहा- इनके प्रचार के लिए भाजपा ने घटया ‘वाजपेयी‘ का महत्व!

आरएसएस की पर्चियों के आधार पर भाजपा सरकार ने पाठ्यक्रम और साइकिलों के रंग में बदलाव किया...
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Dinesh Saini

Jan 08, 2019

Govind Singh

सीकर।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने पिछली भाजपा सरकार और उसकी शिक्षा नीति पर सवाल उठाते हुए नई शिक्षा नीति बनाने की बात कही है। भाजपा सरकार की शिक्षा नीति को आरएसएस के इशारे पर बनाई गई नीति बताते हुए डोटासरा ने भाजपा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को ज्यादा प्रचारित करने और अटल बिहारी वाजपेयी के महत्व को कम करने का भी आरोप लगाया।

पत्रिका को दिए गए विशेष साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि आरएसएस की पर्चियों के आधार पर भाजपा सरकार ने पाठ्यक्रम और साइकिलों के रंग में बदलाव किया, तो वहीं सरकारी स्कूलों को आदर्श नाम देना भी आरएसएस की ही देन रही। वे पाठ्यक्रम, स्कूलों के नाम और साइकिलों का रंग ही बदलते रहे और जनता ने उन्हें ही बदल दिया। स्कूलों का समय कम करने के सवाल पर उन्होंने इसे सरकार के घोषणा पत्र की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि एकीकरण के तहत 22 हजार स्कूल बंद कर दी गई थी। अब हम इसकी समीक्षा करवा रहे हैं।

केन्द्र करें किसानों का पूरा कर्जा माफ
डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार ज्यादा नियुक्तियां नहीं दे पाई। उनका प्रयास रहेगा कि आवश्यकता के हिसाब से शिक्षकों की भर्ती हो। हाईकोर्ट का फैसला आते थर्ड ग्रेड शिक्षक की नियुक्ति कर दी जाएगी। व्याख्याता परीक्षा भी दो- तीन महीने में करवा दी जाएगी। उधर श्रीगंगानगर में शिक्षा मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के किसानों का पूरा कर्जा माफ करना चाहिए।