
आठ घंटे दावानल ने अरावली में मचाई तबाही, देखों जगली जानवरों ने कैसे बचाई जान
आठ घंटे दावानल ने अरावली में मचाई तबाही, देखों जगली जानवरों ने कैसे बचाई जान
नीमकाथाना. समीपवर्ती गांव गणेश्वर की पहाडिय़ों ने गुरुवार को आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। दोपहर में लगी आग पर आठ घंटे बाद काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ी पर स्थित बाबाजी की मढ़ी क्षेत्र में गुरुवार दोहपर लापुआ घास में आग लग गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में लगे। हवा चलने से लापुआ घास व छोटे पेड़ पौधे आग की चपेट में आने से नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि आग आसपास के युवाओं ने ही लगाई है। आश्रम के मंहत संतोष गिरी आग बुझाने के लिए पहाड़ी पर पानी लेकर पंहुचे।
हरिपुरा गांव में दो और मोरों की मौत, दो दिन में छह मरे
विषाक्त भोजन और पानी की कमी हो सकता है कारण
अजीतगढ़. ग्राम हरिपुरा में गुरुवार को दो और मोर की मौत हो गई। 2 दिन में मरने वाले मोरों की संख्या 6 पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को राजकीय बालिका स्कूल की छत पर एक मोर के मुंह में झाग आने पर वह 2 मिनट तक तड़पा और उसकी मौत हो गई। दूसरा मोर खेत में मृत मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग झाड़ली को दी। वन कर्मी कमलेश शर्मा मृत मोरों को अपने साथ अजीतगढ़ के राजकीय पशु चिकित्सालय लेकर आए और पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम का कहना है कि संभवत: विषाक्त भोजन या पानी की कमी से मोरों की मौत हुई है, लेकिन यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
एक दर्जन से ज्यादा परिंडे लगाये
हरिपुरा में गत 2 दिनों से अचानक हो रही मोरों की मौत के बाद युवाओं ने कई स्थानों पर गुरुवार को करीब एक दर्जन से ज्यादा परिंडे लगाए। बबलू सिंह हरिपुरा ने बताया कि नदी के पास बड़ के पेड़, धर्मशाला की छत पर, बालिका विद्यालय की छत पर, उप स्वास्थ्य केंद्र की छत पर, वह कई घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंदे लगाए।
मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन घायल
उधर पक्षियों के लिए परिंडे लगाने गए युवाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। एक दर्जन युवा नदी के पास बड़ के पेड़ के पास जाकर टहनियों के परिंदे बांध रहे थे तो अचानक मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया। इस पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बबलू सिंह, दयाल सिंह, बनवारी सैनी सिंह, शेरपुरा आदि घायल हो गए। चिकित्सक ने उपचार कर सभी को छुट्टी दे दी गई।
ट्रक-जीप की भिड़ंत में दो की मौके पर मौत
सालासर/ सीकर. गांव न्यामा खारिया के पास एनएच ५८ पर गुरुवार देर शाम ट्रक-जीप की भिड़ंत में जीप में सवार दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक जीप में सवार गांव खारिया कनिराम निवासी कानाराम मेघवाल व सीकर जिले के गांव फागलवा निवासी महावीर प्रसाद मेघवाल (४५) सुजानगढ़ की तरफ
से रहे थे। इस दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक व जीप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि जीप में सवार दोनों जनों की मौके पर ही मौत हो गई और जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दोनों के शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
Updated on:
05 Apr 2019 06:53 pm
Published on:
05 Apr 2019 05:37 pm
