
सर्दी से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी जानलेवा, बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, अन्य दो की हालत गंभीर
श्रीमाधोपुर/सीकर.
हांसपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने पर एक वृद्ध अर्जुन कुमावत की दम घुटने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
दोनो भी इसी कमरे में सोये थे...
जानकारी के अनुसार अर्जुनलाल अपनी बहन के आया हुआ था। बहनोई छोटूराम गुजरात में ठेकेदार है तथा उनका ड्राइवर अंबालाल भी गांव आया हुआ था। ये दोनो भी इसी कमरे में सोये थे।
अंबालाल व छोटूराम को जयपुर रैफर किया गया...
घटना की जानकारी तब मिली जब बुधवार सुबह अर्जुनलाल नहीं उठा और अंबालाल की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। परिजन तीनों को श्रीमाधोपुर में अस्पताल लेकर गए जहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया तथा अंबालाल व छोटूराम को जयपुर रैफर किया गया है।
Published on:
30 Jan 2019 10:11 pm
