
नीमकाथाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक में नम्बर वन हुए राजस्थान में अब लोगों ने चुनाव परिणाम लीक कर दिया है। प्रदेश से कांग्रेस अब जा रही है। शाह मंगलवार को गांवड़ी बाइपास पर भाजपा की विजय संकल्प सभा में कांग्रेस पर हमलावर थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार भ्रष्टाचार, बिजली के दामों, महिलाओं पर अत्याचार और पेपर लीक में अव्वल है। घोटाले कर सरकार एटीएम की तरह कांग्रेस का खजाना भरने का काम कर रही है।
बोले, कांग्रेस को जब भी पैसा चाहिए तो राजस्थान सरकार को बुलाकर पैसा निकालती हैै। उन्होंने कहा, गहलोत सरकार में गैरकानूनी माइनिंग से धरती माता की छाती छलनी हो गई। श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली को बचाने के लिए महंत को अग्नि स्नान करना पड़ा। उधर, तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। पूछा, क्या आप मानते हैं कि कांग्रेस गौ तस्करी रोकेगी? कहा, गौ तस्करी रोकने के लिए भाजपा की सरकार बनवाएं।
मोदी ने चंद्रयान लांच किया, राहुल का 20 साल से इंतजार
शाह ने राहुल गांधी पर भी तंज से निशाना साधा। बोले, मोदी ने चंद्रयान को लॉन्च किया, लेकिन सोनिया गांधी की कोशिश के बावजूद भी राहुल गांधी 20 साल से लॉन्च नहीं हो रहे है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ये कहकर ताना मारते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। पर अब बताता हूं कि 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी। बोले, औरंगजेब का तोड़ा गया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी फिर से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले एक और उम्मीदवार का निधन, क्या चुनाव होगा स्थगित?
यह भी पढ़ें : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल का रोड शो: बोले- पढ़ा लिखा आदमी हूं, काम करना आता है राजनीति नहीं आती
Published on:
22 Nov 2023 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
