दिल्ली, पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी का कोई रिश्तेदार या मिलने वाला हो तो फोन कर के पूछना, वो कह दे कि आम आदमी की सरकार से खुश हैं तो वोट देना नहीं तो मत देना। दिल्ली, पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी। 24 घण्टे बिजली आती है। दिल्ली में शानदार सरकारी स्कूल बना दिए। उन्होंने कहा कि मैं वोट मांगने नहीं आया। आपको यह कहने आया हूं कि एक मौका दे दो। आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। केजरीवाल ने कहा कि थानागाजी में कृषि मंडी, महिला कॉलेज खुलवाना, बस स्टैण्ड बनवाना, इतने काम करेंगे कि अगली बार आप किसी को वोट नहीं दोगे। आम आदमी पार्टी को ही वोट दोगे।