6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश को दिया उपराष्ट्रपति और गांव के ये हालात देख कर आप चौंक जाएंगे

जिले के खाचरियावास. कस्बे में विगत कई दिनों से निजी व रोडवेज बसें गांव के मुख्य स्टैंड पर नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं।
2 min read
Google source verification
sikar vilaage news

देश को दिया उपराष्ट्रपति और गांव के ये हालात देख कर आप चौंक जाएंगे

गांव के रास्ता चौड़ा फिर भी बसें नहीं आती

सीकर। जिले के खाचरियावास. कस्बे में विगत कई दिनों से निजी व रोडवेज बसें गांव के मुख्य स्टैंड पर नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। गौरतलब है कि बस स्टैंड से लेकर गढ़ तक रास्ता संकरा होने पर ग्रामीणों की पहल से खेत मालिकों ने स्वेच्छा से सडक़ के दोनों तरफ 15 फीट तक रास्ता दुरस्तीकरण कर दिया। इसके बाद टिला धाम से लेकर खाचरियावास बाग तक सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टूटी सडक़ के खड्डे भरकर दोनों तरफ से साइड बांधकर रास्ता दुरुस्ती करण का कार्य भी कर दिया, लेकिन फिर भी गांव के अंदर प्राइवेट व रोडवेज बसे नहीं पहुंच रही है जिस से रोजाना जयपुर सीकर जाने वाले ग्रामीण व कॉलेज विद्यालय में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं को एक किलोमीटर पैदल चलकर टिला धाम बाइपास पर जाकर बसों में बैठना पड़ता है कुचामन से जयपुर, रताऊ से जयपुर, जायल से जयपुर, लोसल से जयपुर, जयपुर एयरपोर्ट से डीडवाना, दाता से जयपुर, डीडवाना से जयपुर, सहित जयपुर से वाया दातारामगढ़ सीकर जाने वाली अधिकांश रोडवेज बसें भी रोजाना बाइपास होकर जाती है सवारियों के विरोध करने पर जबरन धक्के मारकर धमकाकर बस चालक व परिचालक बाइपास पर उतार देते हैं। पूर्व में भी ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करके परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो रहा है। लगातार दो साल से ग्रामीण इस समस्या का सामना कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर जल्द ही टीला धाम बाईपास पर बसो को रोककर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
लोहे के पोल से हादसे की आशंका
टिलाधाम बाइपास से लेकर खाचरियावास बाग तक सडक़ मार्ग चोड़ा होने से विद्युत विभाग के लोहे के आधा दर्जन पोल सडक़ किनारे आ जाने से कभी भी दुर्घटना घट सकती है। वहीं सडक़ किनारे रखे ट्रांसफार्मर का भी विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो चुका है जिससे वह कभी भी गिर सकता है। ग्रामीणों की मांग है कि सडक़ किनारे लगे विद्युत पोलों को हटाकर सडक़ से दूर लगवाया जाए।
परिवहन मंत्री को अवगत कराएंगे समस्या से
कस्बे के पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि काफी दिनों से निजी व सरकारी बसें गांव के अंदर नहीं आने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी को लेकर प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिलकर समस्या से अवगत कराया जाएगा