5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 फीट बाड़ पर दौड़ी कार तो अटक गई सांसें

नीलगाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
2 min read
Google source verification
sikar exident news

50 फीट बाड़ पर दौड़ी कार तो अटक गई सांसें



बीच में आए पेड़ से टकरा कर रूकी, हादसे में एक ने तोड़ा दम, दूसरा घायल
सीकर. दादिया थाना क्षेत्र में बीती रात नीलगाय को बचाने के चक्कर में चालक ने कार सडक़ किनारे स्थित बाड़ पर चढ़ा दी। रफ्तार तेज होने के कारण कार बाड़ पर करीब 50 फीट दौड़ती चली गई। इसके बाद उसके आगे पेड़ आया तो वह उससे टकरा कर रूक गई।
इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार में सवार दो लोगों को लहूलुहान हालत में गाड़ी से बमुश्किल बाहर निकाला और एसके अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई और दूसरे घायल को भर्ती करा दिया गया। जानकारी के अनुसार बेरी निवासी राजेंद्र व रघुनाथ प्रसाद कार में सवार होकर आ रहे थे। रास्ते में सांवर पुजारी के खेत के पास अचानक नीलगाय आ जाने से इन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कार का संतुलन बिगड़ जाने से वह सडक़ के पास बनी बाड़ पर चढ़ गई। जिसमें कार के शीशे टूट गए और दोनों लोग घायल हो गए। हादसे में 35 वर्षीय रघुनाथ प्रसाद की मौत हो गई। जबकि राजेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इधर, घटना के बाद जब परिजनों को पता चला तो वे लोग थाने पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस द्वारा घटना स्थल के हालात बताते हुए समझाइश की गई तो बाद में लोग मान गए और शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। जिसे लेकर परिजन बेरी गांव के लिए रवाना हो गए।
नशे की आशंका
पुलिस ने संभावना जताई है कि कार में बैठे लोग नींद या नशे में होने के कारण गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाए। कार बाड़ पर चढ़ गई। पेड़-पौधों की झरपट व टक्कर लगने से उसके शीशे टूट गए और इसके बाद पेड़ से भिडऩे के बाद दोनों के सिर में चोट लगी। जिसमें एक के ज्यादा लगने से उसकी मौत हो गई।