5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिकित्सक का कहना मानते ही इस बच्ची के चेहरे का हो गया यह हाल

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
Expiry date medicine reaction in Malsisar Jhunjhunu

Expiry date medicine reaction in Malsisar Jhunjhunu

मलसीसर. कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के महिला कार्मिक की ओर से अवधीपार दवा देने से एक पांच साल की मासूम की हालत गंभीर हो गई। जानकारी के अनुसार मगंलवार शाम कस्बे के वार्ड 12 निवासी अन्जू बानों के पांच वर्षीय पुत्री तमन्ना के आंखों में दर्द होने के कारण वह अपनी पुत्री को दिखाने के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गई। जहां पर चिकित्सक ने बच्ची की जांच के बाद उसके लिए विटामिन ड्रॉप लिख दी। जिसके बाद दवा वितरण खिड़की पर महिला कार्मिक द्वारा विटामिन ड्रॉप दी गई।

उक्त दवा लेने के बाद बच्ची के काफी उल्टी होने लगी व मुंह पर सूजन आने लगी। स्वास्थ्य केन्द की ओर से दी गई विटामिन ड्रॉप जून 2016 में तैयार की गई थी। जिसकी नवम्बर 2017 को ही अवधी खत्म हो गई थी, परन्तू महिला कार्मिक की अनदेखी एवं लापरवाही के चलते अवधीपार दवा देने के कारण बच्ची की हालत गंभीर हो गई। जिसे बाद में निजी अस्पताल में ले जाया गया।

सीएचसी पर महिला कार्मिक की ओर से अवधीपार दवा देने की जानकारी मिली है। इस सम्बन्ध में पूरी तरह से जांच करवाई जायेगी।
डॉ. यतेन्द्र जोशी, मेडिकल ऑफिसर सीएचसी (मलसीसर)

इधर, करंट से युवक की मौत

पिलानी. अलगनी में करंट आने से कस्बे में बुधवार को एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चूरू जिले के हमीरवास गांव निवासी अंतर सिंह का परिवार लुहारू चिड़ावा बाइपास स्थित लक्ष्मी कॉलोनी में रह रहा है।
बुधवार की सुबह अंतरसिंह का बेटा प्रदीप कुमार (23) घर के आंगन में भैंस को नहला रहा था। भैंस को नहलाते समय वह स्वयं गिला हो गया। तौलिया सुखाने के लिए उस ने पास में ही लोहे के तार से बनी अलगनी पर तौलिये डाला तो उस में करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।


परिजन उसे लेकर बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उस को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बिजली के तारो के पास ही लोहे के तार से बनी अलगनी गजरती है। बिजली के तारों से करंट अलगनी में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबध में मृतक के चाचा राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मौत पर घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रो बूरा हाल रहा।