4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसके अस्पताल की सेहत बिगड़ी

रैंकिंग में पिछड़ा सीकर जिला
2 min read
Google source verification
sikar madical news

एसके अस्पताल की सेहत बिगड़ी


चूरू की साहवा सीएचसी प्रदेश में अव्वल
इस माह जारी हो सकता है फाइनल रिजल्ट

सीकर. प्रबंधन और स्टॉफ की लापरवाही ने जिले के सबसे बड़े कल्याण अस्पताल को कायाकल्प रैकिंग में फेल कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद महकमे ने की है। विभाग की ओर से जारी कायाकल्प अभियान 2018-19 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में सीकर जिले में कई चौकाने वाले परिणाम सामने आए हैं।
श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एसके अस्पताल अस्पताल इस बार ६५ प्रतिशत भी अंक नहीं ला सका। अस्पताल को राज्य टीम ने फेल कर दिया और 6४.83 अंक दिए है। प्रदेश की टॉप टेन सीएचसी की सूची में खाचरियावास सीएचसी को ही स्थान मिल पाया है। चूरू के तारानगर तहसील के साहवा गांव की सीएचसी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रही है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार में दो चिकित्सा मंत्री रहने के बावजूद सीकर जिले की स्थिति शर्मनाक रही है। इसी तरह रैंकिंग में शहरी पीएचसी वर्ग में शेखावाटी में चूरू की केवल डाबला रोड की शहरी पीएचसी ने ही 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। डाबला रोड को 86.67 प्रतिशत अंक मिले हैं।
झुंझुनूं-चूरू से भी पीछे सीकर
मिसाल में सबसे आगे रहने वाले सीकर जिले की स्थिति कायाकल्प में काफी दयनीय है। जिला स्तर पर भी 70 प्रतिशत से अधिक अंक नहीं पा सका। वहीं सीएचसी व पीएचसी वर्ग में भी चूूरू व झुंझुनूं पीछे रहा। झुंझुनूं सबसे आगे रहा है।
चूरू दूसरे स्थान पर
प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में उप जिला अस्पतालों की श्रेणी में सीकर जिले का परिणाम फिसड्डी रहा है। जालौर में बीडीएम राजकीय सेटेलाइट अस्पताल 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहा है। चूरू के रतनगढ़ का उप जिला अस्पताल द्वितीय, तृतीय अजमेर में केकड़ी उप जिला अस्पताल और चतुर्थ बाड़मेर का नाहटा हास्पिटल बालोतरा रहा है। इन सभी अस्पतालों को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।
जानें किसको मिलता है कितना पुरस्कार
कायाकल्प कार्यक्रम के प्रदेश नोडल अधिकारी रामबाबू ने बताया कि जिला स्तरीय अस्पतालों के लिए प्रदेश में प्रथम आने पर 50 लाख और दूसरे को 30 लाख रुपए दिए जाते हैं। 70 से या इससे ऊपर वालों को तीन लाख रुपए दिए जाते हैं। इसी प्रकार सीएचसी स्तर पर प्रदेश में प्रथम को 15 लाख दूसरे को 10 लाख तथा 70 से ऊपर वालों के 50 हजार रुपए। वहीं पीएचसी स्तर पर प्रत्येक जिले में प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) को दो लाख व 70 से ऊपर को 50 हजार रुपए दिए जाते हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि स्टेट कमेटी की बैठक होते ही फाइनल परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
प्रदेश की स्थिति
जिला- अंक
राजसमंद 92.17
झुंझुनूं 91.10
हनुमानगढ़ 89.83
चित्तौडगढ़़ 89. 83
जालौर 88 .50
पाली 85. 83
अजमेर 82.33
नागौर 80. 83
सवाईमाधोपुर 75.50
सिरोही 71.50
प्रदेश में टापटेन पीएचसी
पीएचसी जिला अंक
इस्लामपुर झुंझुनूं 98 .33
परसोला प्रतापगढ़ 97.22
काकड़ा बीकानेर 96 .10
सिंघासन सीकर 95.8 3
नामना बूंदी 94.17
पिलानी झुंझुनूं 93.8 9
सिंगोली भीलवाड़ा 93.61
सड़धना अजमेर 92.78
चनाना झुंझुनूं 92.78
पचलंगी झुंझुनूं 91.39