4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों ने सरकार के कर्जामाफी के आदेश की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

ग्राम पंचायत मलिकपुर के आम चौक में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर राज्य सरकार के कर्जामाफी के आदेश की प्रतियां को जलाई गई।
less than 1 minute read
Google source verification
कर्जामाफी के आदेश की प्रतियां को जलाई गई।

किसानों ने सरकार के कर्जामाफी के आदेश की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन

बावड़ी।

ग्राम पंचायत मलिकपुर के आम चौक में अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ता एकत्रित होकर राज्य सरकार के कर्जामाफी के आदेश की प्रतियां को जलाई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिर्फ डिफाल्टर किसानों का ही दो लाख तक का कर्जा माफ किया गया हैं। जो कि किसानों के साथ बड़ा छलावा किया हैं। किसानों ने सम्पूर्ण कर्जा माफ करना व बेरोजगारों को 3500 रूपये मासिक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की गई हैं। और भविष्य में आन्दोलन तेज करने का निर्णय लिय गया। प्रदर्शन में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष हजारी लाल शर्मा, मलिकपुर किसान सभा के सचिव भूदाराम बगडिय़ा, सरपंच धूड़सिंह रूलानियां, बीरबल बगडिय़ा, हणमानसहाय, प्रेमसिंह रूलानियां, मोहन लाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी तरह ग्राम पंचायत बावड़ी में भी अखिल भारतीय किसान सभा ग्राम ईकाई बावड़ी के कार्यकर्ताओं द्वारा भी राज्य सरकार के कर्जामाफी के आदेश की प्रतियों को जलाया गया। अध्यक्ष गोपाल सिंह बाजिया, सचिव मालीराम सोगण, ताराचंद बाजिया सहित काफी लोग थे।