4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में अंडर 14 वर्ष छात्रा टीम ने 17 वर्ष टीम को हराकर जीता खिताब

मुकुन्दगढ़ रोड स्थित रघुनाथ बालिका स्कूल में आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल व अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ।
2 min read
Google source verification
basketball team

बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में अंडर 14 वर्ष छात्रा टीम ने 17 वर्ष टीम को हराकर जीता खिताब

लक्ष्मणगढ़. मुकुन्दगढ़ रोड स्थित रघुनाथ बालिका स्कूल में आयोजित 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल व अभिरूचि प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार को हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आयकर अधिकारी व बास्केटबॉल खिलाड़ी थावरमल वर्मा थे। कार्यक्रम को वालीबॉल प्रशिक्षक विष्णु शर्मा, केन्द्रीय विद्यालय बीकानेर में कार्यरत शिक्षक भागीरथ सैनी, गोयनका स्कूल के निदेशक महेन्द्र रूहेला, शिक्षाविद रामनिवास शर्मा, वेणीप्रसाद दाधीच, पूर्व सरपंच नेमीचंद दीनवा, मनोज पांडे, रामस्वरूप सैनी, गोपाल शर्मा व संस्था सचिव ओमप्रकाश जांगिड़ ने भी संबोधित किया।


इस दौरान प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को रामजीलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क टी शर्ट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम मेंछात्रा खिलाडिय़ों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। संस्था प्रधान गायत्री पोरवाल ने आभार जताया। इससे पहले बास्केटबॉल ग्राउंड पर आयोजित बास्केटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में अंडर 14 वर्ष टीम ने 17 वर्ष टीम को 38-34 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बेहतरीन खेल के लिए खिलाड़ी मीनाक्षी सैनी व सुनीता बागड़ी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।


कबड्डी का आगाज
लक्ष्मणगढ़. आंतरोली गांव में रात्रिकालीन ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज शनिवार रात को हुआ। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी ने ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजनों को बेहतरीन प्लेटफॉर्म करार दिया। आयोजन समिति के संदीप जांगिड़, कुलदीप व अर्जुन ने आभार जताया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला स्वरूपसर व आंतरोली के मध्य खेला गया। जिसमें में स्वरूपसर की टीम अगले दौर में प्रवेश में कामयाब रही। प्रतियोगिता में कुल 14 टीमे भाग ले रही हैं।


क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
नेछवा. गांव घिरणिया बड़ा में सरकारी स्कूल के खेल मैदान में रविवार को अन्तरग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। यूआईटी चेयरमैन हरिराम रंणवा ने प्रतियोगिता का शुभांरभ किया। इस दौरान मीरण के मुक्तिनाथ महाराज, मदनलाल ढ़ाका, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष प्रदीप सारण, सचिव नंदलाल लूण, दिलसुख सारण, उपाध्यक्ष गोपाल झाझडिय़ा समेत कई लोग मौजूद थे।


बागोली ने जीता उद्घाटन मैच
चला. गांव पचलंगी में चल रही क्रकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ रविवार को पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा, डा. राजेन्द्र प्रसाद माटोलिया, रवि कुड़ी, रोहिताश सैनी के आतिथ्य में हुआ। उद्घाटन मैच बागोली व छापोली के बीच खेला गया। जिसमें बागोली विजय रहा। प्रतियोगिता में विजेता को 31 सौ व उपविजेता को 21 सौ का नगद पुरस्कार व प्रतिक चिन्ह दिया जाएगा।


परशुराम टीम ने जीता खिताब
फतेहपुर. चमडिय़ा खेल मैदान में चल रही रात्रिकालीन बाह्मण प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि रामदास चिम्मा बाबा थे। शनिवार रात को शाण्डिलय ऋषि व परशुराम टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। मनोज माटोलिया ने बताया कि शाण्डिलय ऋषि की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 14 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाएं। जवाब में परसुराम टीम ने नौवें ओवर में एक विके ट गवां कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह के दौरान विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई व खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब गौतम पिपलवा को दिया गया। कार्यक्रम में शंकर चोटिया, मनोज पीपलवा, मधुसूदन माटोलिया, भवानी भोजक, विकास मिश्रा बतौर अतिथि मौजूद रहे।