5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर गैंगवार में मारे गए SHO और कांस्टेबल के परिजनों ने सरकार से की एक करोड़ और शहीद के दर्जे की मांग

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

rohit sharma

Oct 07, 2018

SHO

SHO

सीकर ।

राजस्थान के सीकर जिले में देर रात हुई गैंगवार के बाद रविवार को थानेदार मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश का पार्थिव शव स्थानीय क्षेत्र में लाया गया। सीकर के फतेहपुर उपखंड के बेसवा गांव के पास फायरिंग में शहीद हुए कोतवाल और कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी गई। आईजी वीके सिंह, एसपी प्रदीप मोहन सहित पुलिस अधिकारी और जवानों ने उन्हें दी श्रद्धांजलि। इस दौरान जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर भी दिया। वहीं डीजीपी ओ पी गहलोत्रा भी फतेहपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले में बदमाशों की धरपकड़ भी तेज कर दी है।

परिजनों ने की शहीद का दर्जा देने की मांग

थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश के परिजनों ने सरकार से एक करोड़ रुपए के साथ शहीद का दर्जा देने की मांग की है। फ़िलहाल पार्थिव देह को स्थानीय क्षेत्र में पहुंचा है।

ये हुआ था पूरा मामला

फतेहपुर इलाके के बेसवा गांव के पास शनिवार देर रात बदमाशों ने फतेहपुर थानाधिकारी मुकेश कानूनगो और कांस्टेबल रामप्रकाश को गोली मार दी। गोली कानूनगो के गले और कांस्टेबल के सीने में लगी थी। इस दौरान दोनों की फायरिंग में मौत हो गई थी। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आलाधिकारी फतेहपुर अस्पताल पहुंच गए।सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अपराधी एक बार तो पुलिस की गाड़ी से आगे चले गए। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और पुलिस की गाड़ी के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जैसे ही पुलिस अधिकारी इनकी गाड़ी के पास पहुंचे, तो इन्होंने फायरिंग कर दी।