4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार सवार युवक पर बदमाशों ने इस इरादे से की फायरिंग, जिलेभर में नाकाबंदी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Abdul Bari

Jan 08, 2019

firing on young man in sikar

कार सवार युवक पर बदमाशों ने इस इरादे से की फायरिंग, जिलेभर में नाकाबंदी

सीकर
जिले के खाचरियावास कस्बे के बाय रोड़ पर पर लूट के इरादे से आए पांच बदमाशों ने व्यापारी हीरालाल पर लूट के इरादे से गोली चलाई जिससे उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी है। व्यापारी को खाचरियावास के अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है तो वहीं जिले भर में पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक व्यापारी खाटूश्यामजी से खाचरियावास की तरफ आ रहा था। खाटू श्याम जी के आगे से पांच-छह बदमाशों ने व्यापारी का पीछा किया और व्यापारी की गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। लूट का इरादा भांपकर व्यापारी ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने गोली चला दी।

हिरालाल चैनपुरा गाँव का निवासी है। कुली गाँव मे मोटर पार्ट्स की दुकान है। हिरालाल व उसका दोस्त फुलाराम खाटूश्यामजी से खाचरियावास आ रहे थे। इस बीच फुलाराम बीच रास्ते में अपने घर पर चला गया। खाचरियावास में प्रवेश करने के दौरान हिरालाल के साथ बाय रोड पर यह घटना घटित हो गई।