1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खून से लाल हुई सडक़ें लील गई पांच जिंदगियां, कांप उठी हादसा देखने वालों की रूह

सीकर में बीकानेर बाइपास व फतेहपुर में हुए दो सडक़ हादसों में पांच लोगों की जिंदगियां लील गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 23 Oct 2017, 10:42 AM IST

sikar accident

सीकर/फतेहपुर. शहर में बीकानेर बाइपास व फतेहपुर में हुए दो सडक़ हादसों में पांच लोगों की जिंदगियां लील गई। सीकर में दो बाइकों में हुई आमने सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से चार युवक एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं फतेहपुर के हरसावा में कार की टक्कर से बालक की मौत हो गई।
बाइक पर थे चार युवक
सीकर शहर में बीकानेर बाइपास दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिडं़त में चार युवकों की मौत हो गई। यहां एक ही बाइक पर होकर चार युवक जा रहे थे। नानी बाइपास से आगे इन्होंने गलत दिशा में जाकर दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे में एक बाइक पर सवार महंतों की कोठी निवासी ललित पुत्र सुरेश व अरविंद पुत्र बालूराम सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।

इनके साथी अजय पुत्र मदनलाल सैनी व मुकेश पुत्र राधेश्याम सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दूजोद निवासी सुरेश पुत्र ईश्वर लाल कुमावत की भी मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी संतोष व बेटी पायल गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसके अस्पताल पहुंचाया जहां से मुकेश व अजय को जयपुर रैफर किया गया था। जयपुर ले जाते वक्त अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
मातम में बदल गई त्योहार की खुशियां
बाइक पर सवार चारों युवक आपस में रिश्तेदार ही थे। उनकी मौत से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। एक के बाद एक मौतों ने महंतों की कोठी इलाके में माहौल गमगीन कर दिया। शनिवार को दूसरे दिन भी इलाके में सन्नाटा पसरा रहा।
पत्नी व बेटी के साथ निकला था
दूजोद निवासी सुरेश अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर से निकला था। वे अपनी बाइक से सही दिशा में चल रहे थे। तभी दूसरी तरफ से गलत दिशा में आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश के सिर में चोट लगी और हेलमेट नहीं होने की वजह से उसकी जान चली गई।
सीसीटीवी में कैद हादसा, नशे ने ली जान
दो बाइक भिडं़त का पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो हो गया। यहां एक होटल में सीसीटीवी लगे हुए थे। पुलिस का कहना है कि एक बाइक ने गलत दिशा में आकर टक्कर मारी। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक नशे में थे।
कार की टक्कर से बालक की मौत
फतेहपुर. सदर थानान्तर्गत हरसावा बड़ा में तेज गति से दौड़ रही कार ने बालक को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार फतेहपुर से सीकर की ओर जा रही कार ने शुक्रवार को रोड पार कर रहे बालक को टक्कर मारी। जिससे हरसावा बड़ा निवासी रोहित पुत्र श्रवण कुमार नायक 12 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा घायलावस्था में धानुका अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार की तलाश की जा रही है।