1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां की गोद से गिरी पांच महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, नाना के साथ बाइक पर जा रही थी ननिहाल

5 महीने की बच्ची मां की गोद में थी। टक्कर के बाद उछलकर जमीन पर गिर गई।
2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Sep 11, 2022

मां की गोद से गिरी पांच महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, नाना के साथ बाइक पर जा रही थी ननिहाल

मां की गोद से गिरी पांच महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, नाना के साथ बाइक पर जा रही थी ननिहाल

सीकर. उसने पांच माह पहले ही अपनी आंखें खोली थी। दुनिया को ठीक ढंग से देख भी नहीं पाई। मुंह से मां...शब्द भी ठीक से नहीं बोल पाई कि क्रूर हाथों ने ना केवल उसका जीवन, बल्कि अरमान तक छीन लिए। उसकी कोई गलती भी नहीं थी। वह तो दुनिया में सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली अपनी मां की गोद में थी। जीप चालक ने लापरवाही से जीप चलाते हुए उसे आकर टक्कर मार दी। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार शाम दादिया इलाके के पिपराली बस स्टैंड पर हुआ। हादसे में मां-बेटी घायल हो गई। बाद में दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान पांच माह की बेटी की मौत हो गई। मां की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये है मामला
दादिया थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह ने बताया कि देवनगर सांवली निवासी सरिता वर्मा अपनी पांच माह की मासूम को लेकर बस से अपने पीहर पिपराली के पास स्थित पुरोहित का बास जा रही थी। इसके लिए शाम करीब सात बजे वह पिपराली बस स्टैंड पर उतरी। यहां पर सरीता बच्ची को गोद में लेकर सब्जी लेने लगी। इसी दौरान अनियंत्रित हुई जीप के चालक ने सड़क से नीचे सरिता और उसकी बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों को कल्याण अस्पताल लाया गया, जहां पर बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है। गुडिय़ा सरीता की इकलौती बेटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि बेटी की मौत के बाद से सरीता सदमे में हैं। सरीता का पति विकास वर्मा भी अभी परीक्षा की तैयारी ही कर रहा है।

मां का ऑपरेशन होगा
घटना में सरिता का हाथ फ्रेक्चर होने पर चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन ही इलाज बताया है। ऐसे में उसका रविवार को निजी अस्पताल में ही ऑपरेशन होगा। मृतका के दादा ताराचंद ने बताया कि विकास व सरिता की शादी डेढ साल पहले हुई थी। जिसके बाद पांच महीने पहले ही उन्होंने पौती निक्की को जन्म दिया था। हादसे में पौती की मौत व बहु के घायल होने पर पूरा परिवार सदमे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग