
भारत में नहीं चलने देंगे विदेशी विचार
सीकर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो कुछ लोग विचार कर रहे थे कि अमेरिका और रूस की गोद में बैठकर भारत का निर्माण करेंगे। लेकिन उस समय विद्यार्थी परिषद ने कहा कि हम भारत मां के चरणों में बैठकर भारत बनाएंगे। भारत में भारत का ही विचार रहेगा। विदेशी विचारों को यहां नहीं चलने देंगे। छात्रसंघ चुनाव में जीतने वालों तथा मेहनत करने वालों के सम्मान में प्रधानजी का जाव में विद्यार्थी परिषद के समारोह में शुक्रवार को उन्होंने वामपंथी संगठनों पर भी कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि वीरों की धरती पर वे कैसे पनप रहे हैं। यह समझ से परे हैं। साथ ही यह भी कहा कि आज हमारे मतभेद हो सकते है, लेकिन मनभेद नहीं। हम सब भारत मां की संतान है। विद्यार्थी परिषद एक संगठन नहीं, बल्कि एक विचारधारा है।
नहीं बोल सकते थे भारत माता की जय
प्रांत संगठन मंत्री अर्जुन तिवाड़ी ने कहा कि सीकर की धरा पर परिषद के कार्यकर्ताओं को पहले वंदे मातरम व भारत माता की जय बोलने पर महाविद्यालय परिसर से बाहर कर दिया जाता था। आज परिषद के संघर्षशील कार्यकर्ताओं ने बाहर करने वालों को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरएसएस के विभाग प्रचारक विशाल कुमार व सत्यप्रकाश चौधरी ने कहा कि देश की अखंडता पर यदि कोई सवाल उठाता है, तो परिषद सबसे पहले सामने आती है। प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्व है। कार्यक्रम में छात्रसंघ चुनाव में विजयी व संघर्षरत कार्यकर्ता तथा चुनाव संचालन समिति का अतिथियों ने सम्मान किया गया। इस दौरान सुनील शर्मा, जिला सह प्रमुख मनोज कुमार धानियां व जिला संयोजक जितेंद्र बाजिया, कानाराम जाट सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
फू ले ब्रिगेड़ की बैठक
सीकर. सैनी समाज की बैठक शुक्रवार को समाज अध्यक्ष भंवरलाल गार्ड की अध्यक्षता में सैनी समाज धर्मशाला में हुई। संगठन जिला प्रमुख जयप्रकाश सैनी ने बताया कि यह बैठक सैनी समाज के शेखावाटी स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह व जयपुर में आयोजित होने वाली रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर रखी गई। इस दौरान महेंद्र, ईश्वरलाल, गुलाबचंद, मुकेश व सुनील राघव आदि मौजूद रहे।
Updated on:
06 Oct 2018 05:33 pm
Published on:
06 Oct 2018 05:33 pm
