
राहुल गांधी के बाद राजस्थान के इस दिग्गज नेता ने की घायल की मदद
सीकर।
सीकर जिले के रींगस में माणा बाबा धाम में आयोजित मेले में टेंट का काम करते वक्त एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने घायल युवक की मदद की और उसे अपनी कार से रींगस सीएचसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार इलाके के लाखनी स्थित माणा बाबा धाम पर आज वार्षिक मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में टेंट का काम करते वक्त मजदूर बिजली लाइन की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल युवक को मौके पर मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने अपनी कार से रींगस सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया।
मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब
मेले में दूर-दराज से आए हजारों भक्त बाबा के दरबार में शीश नवाकर मनोकामनाएं मांग रहे हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए माणा बाबा मंदिर कमेटी द्वारा छाया पानी की समुचित व्यवस्था की गई है। जैतुसर गांव के लोगों द्वारा आज माणा बाबा धाम की दसवीं निशान पदयात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोग निशान लेकर लाखनी धाम पहुंचे।
Updated on:
06 Apr 2019 06:12 pm
Published on:
06 Apr 2019 05:23 pm
