6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सडक़ किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

सडक़ किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी
3 min read
Google source verification
sikar news

सडक़ किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी

सडक़ किनारे मिला शव, इलाके में सनसनी
बावड़ी/रींगस. राष्ट्रीय राजमार्र्ग संख्या ५२ पर बुधवार को बावड़ी के पास सडक़ किनारे अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने घटना की सूचना रींगस थाने में दी जिस पर रींगस पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शिनाख्त के लिए रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी शीशराम ओला ने बताया कि सुबह अज्ञात वृद्ध का शव सडक़ किनारे पड़े होने की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर जाकर शव की तलाशी ली गई। मृतक के पास पहचान का कोई भी दस्तावेज नहीं मिलने पर उसकी पहचान नहीं हो पायी। मृतक के कपड़ों पर अमरापुरा ट्रस्ट जयपुर का टेग लगा मिला है जिसके आधार पर पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा।
सडक़ पर तड़पती रही जिंदगी, किसी ने नहीं संभाला
पलसाना. कस्बे के सांवलपुरा रोड पर बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर पिछे बैठा एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अजबपुरा निवासी हरीश वर्मा पुत्र बनवारीलाल वर्मा 19 वर्ष बाइक पर सवार होकर पलसाना से सांवलपुरा की ओर जा रहा था। इस दौरान पलसाना बायपास के पास गणेशपुरा निवासी दिलीप हरितवाल लिफ्ट लेकर हरीश के साथ बाइक पर बैठ गया। बाइक थोड़ी ही दूर गई थी कि अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हरीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दिलीप घायल हो गया। बाद में लोगों ने घायल दिलीप को उपचार के लिए पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। एक घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा शव तमाशबीन बनकर देखते रहे लोग हादसे के बाद घायल युवक को तो लोगों ने निजी वाहन से मौके से उठाकर अस्पताल पहुंचा दिया। लेकिन मृतक युवक का शव एक घंटे से भी ज्यादा समय तक मौके पर ही पड़ा रहा और लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। इस दौरान पुलिस और 108 एंबुलेंस को भी लोगों ने सूचना दे दी। लेकिन 108 एंबुलेंस स्टाफ भी शव को यह कहकर मौके पर ही छोड़ गए कि पुलिस आएगी और मौका मुआयना करने के बाद ही शव को उठाकर ले जाएगी। बाद में करीब एक घंटे से ज्यादा समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मौके से उठाकर पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान काफी देर तक तो शव को कपड़ा भी नसीब नही हुआ। बाद में पड़ोस के घर से कपड़ा मंगवाकर शव पर कपड़ा डाला गया।
गांव डोकन स्टैंड की है घटना
पाटन. कोटपूतली कुचामन स्टेट हाइवे पर बुधवार सुबह डोकन बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोकन निवासी बारह वर्षीय राकेश कीर पड़ोस की ढाणी में छाछ लाने गया था। वापस घर आते समय वह गौशाला के पास पैदल जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मृतक के शव को पाटन के सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक राकेश से छोटा एक भाई तथा एक बहन और हैं जबकि उसके पिता की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। मृतक पांचवीं कक्षा का विद्यार्थी था।
बुजुर्ग का शव मिला