11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Girl child day: छात्राओं ने सभापति, उपसभापति, पार्षद व विधायक की निभाई भूमिका

सीकर. बालिका दिवस पर मंगलवार को नगर परिषद सभागार में फतेहपुर रोड स्थित मारू स्कूल की छात्राओं ने भ्रमण कर शहरी सरकार की बैठक और विकास कार्यों को लेकर लिए जाने वाले प्रस्ताव सहित कार्यवाही को बखूबी जाना।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Jan 24, 2023

Girl child day: छात्राओं ने सभापति, उपसभापति, पार्षद व विधायक की निभाई भूमिका

Girl child day: छात्राओं ने सभापति, उपसभापति, पार्षद व विधायक की निभाई भूमिका

सीकर. बालिका दिवस पर मंगलवार को नगर परिषद सभागार में फतेहपुर रोड स्थित मारू स्कूल की छात्राओं ने भ्रमण कर शहरी सरकार की बैठक और विकास कार्यों को लेकर लिए जाने वाले प्रस्ताव सहित कार्यवाही को बखूबी जाना। स्कूली छात्राओं ने शहरी सरकार को चलाने का डेमो देते हुए नगर परिषद सभापति, उपसभापति, पार्षद व विधायक सहित जनप्रतिनिधियों का रोल अदा किया और शहर के विकास के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की। छात्राओं द्वारा नगर परिषद की कार्यप्रणाली को बखूबी निभाया। मारू स्कूल प्राचार्य दिनेश पुरोहित ने बताया कि पिछले दिनों नगर परिषद सभापति जीवन खां मारू स्कूल का विजिट करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन से छात्राओं को नगर परिषद का भ्रमण करने के लिए न्योता दिया था। छात्राओं ने नगर परिषद की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेकर डेमो के रूप में नगर परिषद की बैठक आयोजित की और शहर के विकास पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए।