5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूल देकर कहा, सर हेलमेंट पहनें

परिवर्तन जन कल्याण संस्था की ओर से ३० वां राष्ट्रीय सडक़ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कल्याण सर्किल पर शिविर लगाया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
sikar news

फूल देकर कहा, सर हेलमेंट पहनें


सीकर.

परिवर्तन जन कल्याण संस्था की ओर से ३० वां राष्ट्रीय सडक़ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कल्याण सर्किल पर शिविर लगाया गया।
इसमें दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट भेंट कर नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। शिविर का शुभारंभ सीओ सिटी गिरधारीलाल शर्मा ने किया। इस मौके पर संस्थान के सदस्यों ने अध्यक्ष महेश कुमार बिरख के नेतृत्व में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर नियमों की पालना करने का आग्रह किया। इस मौके पर जितेंद्र फगेडिय़ा, रामेश्वरलाल, मुकेश शर्मा, नंदकिशोर रणवा, प्रदीप जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्कूल में किया भामाशाहों का सम्मान

सीकर. श्री कल्याण बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ। इसमें स्कूल को सहयोग देने वाले भामाशाह सतीश बियाणी व सौरभ बियाणी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर मुम्बई प्रवासी सौरभ वियाणी ने बच्चों को सफलता के गुर भी बताए और करियर निर्माण संबंधी उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संजय जोशी, मंत्री जगदीश प्रसाद चौकडिक़ा ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में विनोद नायक, रामावतार कलावटिया, मुरारी शुक्ला, कमल त्रिहन, संतोष शर्मा, अलका कविया, नारायणी टहलानी, नरेश सैन, रोहित सैन सहित कई लोग मौजूद थे।