5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोटासरा ने ली मंत्री पद की शपथ, यूं ​जीते रेस

सीकर. कांग्रेस के गढ़ सीकर में लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ले ली है।
2 min read
Google source verification
sikar news

डोटासरा ने ली मंत्री पद की शपथ, यूं लगा नम्बर


सीकर. कांग्रेस के गढ़ सीकर में लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ले ली है। डोटासरा ने 23 मंत्रियों में से 14वें नम्बर पर मंत्री पद की शपथ ली। बतादें कि डोटासरा को मंत्री पद जातीय समीकरण और पिछले कार्यकाल के हिसाब से मिला है। डोटासरा शेखावाटी के कद्दावर जाट नेता होने के साथ पिछले चुनाव में मोदी लहर में भी कांग्रेस की सीट निकालकर विधानसभा में कांग्रेस का मजबूती से पक्ष रख चुके हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी भाजपा हर दांव पेच के बाद भी डोटासरा को तीसरी बार विधायक बनने से नहीं रोक सकी। उनकी योग्यता और कद्दावरता ही है जिसने डोटासरा को मंत्रीमंडल की रेस में जिले से सबसे आगे रखा। जबकि सीकर जिले के अन्य दिग्गज राजेन्द्र पारीक, परसराम मोरदिया, व दीपेन्द्र सिंह शेखावत का नाम पहली सूची के लिए तय नहीं हो सका। डोटासरा के मंत्री बनने का समाचार मिलते ही रविवार को जिले में आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। रविवार शाम को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डोटासरा को फोन कर जयपुर बुला लिया था। जिसके बाद राजभवन में आज हुए कार्यक्रम में डोटासरा ने मंत्री पद की शपथ ली। पत्रिका से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि सरकार कोई भ्ी जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।


लक्ष्मणगढ़ की जनता को दूसरा मंत्री
लक्ष्मणगढ़ विधानसभा को आजादी के बाद दूसरी बार डोटासरा के रूप में राज्य मंत्रीमंडल में जगह मिली हैं। इससे पहले धोद विधायक परसराम मोरदिया 11 वीं विधानसभा में लक्ष्मणगढ़ से राज्य मंत्रीमंडल में बतौर गृह राज्य मंत्री इलाके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर मनाई खूशी
लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविन्द सिंह डोटासरा को राज्य मंत्री परिषद में शामिल किए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे के चौपड़ बाजार में पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पवन बूंटोलिया व पीसीसी सदस्य बनवारी पांडे ने बताया कि डोटासरा के मंत्रीमंडल में शामिल होने पर लक्ष्मणगढ़ में विकास के नए आयाम खुलेगें। इस मौके पर पूर्व पार्षद चंडीप्रसाद दायमा, शिवकरण चौधरी, घासी खां, चौथमल दायमा, पूर्व पार्षद अनवर, फारूख मणियार, कृष्ण कुमार चेजारा, दीपक पांडे, गणेश सैनी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।