6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hanuman Jayanti 2019: पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव आज, मंदिर में सजाई गई झांकियां, हो रहे धार्मिक आयोजन

Hanuman Jayanti 2019: पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान जन्मोत्सव की आरती की जा रही है।
3 min read
Google source verification
Hanuman Jayanti 2019: पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान जन्मोत्सव की आरती की जा रही है।

Hanuman Jayanti 2019: पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव आज, मंदिर में सजाई गई झांकियां, हो रहे धार्मिक आयोजन

सीकर.

पवन पुत्र हनुमान Hanuman का जन्मोत्सव Happy Birthday शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और हनुमान जन्मोत्सव की आरती की जा रही है। शहर के देवीपुरा बालाजी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय आयोजनों के तहत गुरुवार को निशान पदयात्रा निकाली गई। श्रद्धालु लाल ध्वजा हाथ में लेकर नाचते गाते बजरंग बली के जयकार लगाते महामंदिर रोड स्थित तोदी निवास से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देवीपुरा बालाजी मंदिर पहुंचे। यहां बाबा को निशान चढ़ाए गए। शुक्रवार सुबह हनुमानजी का दूध से अभिषेक किया गया। दोपहर 1 बजे से मंगल गीत पाठ व कीर्तन किए जाएंगे। शाम को सात बजे आरती होगी और साढे सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। शाही लवाजमे के साथ निकली यात्रा का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। यहां मंदिर में शुक्रवार को दोपहर सवा बारह बजे जन्मोत्सव की आरती की जाएगी।

फूलों और फलों की झांकी सजाई
पुराना दुजोद गेट स्थित फतेह बालाजी मंदिर में गुरुवार को फूलों और फलों की झांकी सजाई गई। बाद में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोपहर में जन्मोत्सव की आरती होगी। पुरोहितजी की ढाणी स्थित संकट मोचन हनुमान बड़ा मंदिर में कलश यात्रा का आयोजन होगा। संत लक्ष्मणदास महाराज के सानिध्य में यात्रा संतोषी माता के मंदिर से सुबह सवा नौ बजे रवाना होकर हनुमान मंदिर तक निकाली जाएगी। सत्यपथ समाजसेवी संस्था की ओर से संतोषपुरा स्थित वीर हनुमान मंदिर में जागरण व सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। दिन में सवा 12 बजे जन्मोत्सव की आरती व बालाजी का दूध से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा।

सुंदरकांड पाठ किए
शहर के दारिद्र भंजन महादेव मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार से किया गया। मंदिर समिति के सुरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम हो रहे है। इसके पहले दिन गुरुवार रात मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। इसमें शहर व मोहल्ले के गणमान्य लोग मौजूद थे।

झंडा वाले बालाजी मंदिर पर आयोजन
सीकर. नाथावतपुरा स्थित झंड़ा वाले बालाजी धाम पर गुरुवार को हनुमान जयंती मनाई गई। पं रामाशंकर दाधीच एवं प. कुलदीप शास्त्री ने बताया कि दीप प्रज्जवलित, सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुक्रवार को महाआरती कर 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। इस मौके पर काफी लोग मौजूद थे।

लंकापुरी बालाजी मंदिर में सुंदरकांड पाठ
सीकर. फतेहपुरी गेट स्थित लंकापुरी बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित दो दिवसीय आयोजनों का आगाज गुरुवार को हुआ। गुरुवार सुबह सुंदरकांड पाठ हुए। रात को निशान पूजन हुआ। शुक्रवार सुबह आठ बजे शाही लवाजमे के साथ निशान पदयात्रा रवाना होगी। कार्यक्रम संयोजक अनिता शर्मा ने बताया कि यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पहुंचेगी। दोपहर को मंगल आरती व जन्मोत्सव का आयोजन होगा। रात्रि में भजन संध्या होगी। इसमें ऋतुश्री (दिल्ली), राजेंद्र खींची (जयपुर) व नंदिनी त्यागी के साथ इनायत म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

फूलों से सजाई झांकी
फतेहपुर बालाजी मंदिर में गुरुवार को भव्य श्रृंगार कर फूलों से झांकी सजाई गई। आयोजन समिति के दिनेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह श्रृंगार दर्शन होंगे। दोपहर को प्रसादी वितरण व जन्मोत्सव सहित आयोजन होंगे।