4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घने कोहरे की आगोश में शेखावाटी, शीतलहर से बढ़ी ठंड, मावठ के आसार

सीकर में मौसम आज फिर पलटी खा गया। कल दिनभर छाए बादलों के बाद आज सुबह से जिलेभर में कोहरा छाया हुआ है।
2 min read
Google source verification
सीकर में मौसम आज फिर पलटी खा गया। कल दिनभर छाए बादलों के बाद आज सुबह से जिलेभर में कोहरा छाया हुआ है।

घने कोहरे की आगोश में शेखावाटी, शीतलहर से बढ़ी ठंड, मावठ के आसार

सीकर।
सीकर में मौसम आज फिर पलटी खा गया। कल दिनभर छाए बादलों के बाद आज सुबह से जिलेभर में कोहरा छाया हुआ है। जिससे दृश्यता में कमी आने के साथ सर्दी का असर भी बरकरार है। उस पर शीत लहर भी नश्तर सी चुभ रही है। जिसका असर आमजन कंपकंपी छूटने के साथ दिनचर्या में भी बदलाव नजर आया। लोग जहां देर तक रजाई में दुबके रहे, तो अब भी जहां तहां आग जलाकर सर्दी से बचते दिख रहे हैं। गर्म कपड़ों में भी सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। उधर, तापमान में भी आज कल के मुकाबले एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। कल के 7.5 डिग्री से आज तापमान गिरकर 6.5 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक बादलों की वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं हुई है। आने वाले दिनों में मावठ के आसार भी बन रहे हैं। जिससे सर्दी अभी कुछ और लंबी खिंच सकती है। उधर, मौसम किसानों के बिल्कुल अनुकूल हो गया है। उनमें रबी की फसलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद जग गई है।

हर रोज बदलता मौसम
सीकर जिले में हर रोज मौसम बदल रहा है। बुधवार को जहां सुबह तेज सर्र्दी रही। कई खेतों में बर्फ की चादर बिछी नजर आई। सूर्योदय के बाद मौसम साफ रहने व धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिससे लोगों को सर्र्दी से कुछ राहत मिली। वहीं गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे एक बार

मावठ की बढ़ी संभावना
जिले में पिछले चार दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद हवाओं का रुख बदल गया है। दक्षिणी हवाएं चलने और बादल छाए रहने के कारण मावठ की संभावना बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को कई स्थानों पर हवाओं और गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है। दो फरवरी से मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।