
Gulab CHand katariya
सीकर. रविवार को सीकर दौरे पर आए गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से पत्रिका संवाददाता ने सूदखोरी पर सवाल किए। गृहमंत्री ने सूदखोरी पर कहा कि पीडि़तों को न्याय दिलाने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
सवाल : सीकर में सूदखोरी ने अब तक कई लोगों की जान ले ली। क्या कोई कानून नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का?
जवाब : कानून तो पहले से ही खूब बने हुए हंै। कई बार इनकी सख्ती से पालना नहीं हो पाती है। ऐसे में सूदखोर इनका फायदा उठा लेते हंै।
सवाल : सूदखोर बीस-बीस गुना तक ब्याज वसूल रहे हैं। क्या ये सब यूं ही चलता रहेगा ?
जवाब : कोई भी सूदखोर, सरकार व बैंक दोगुने से ज्यादा वसूल नहीं कर सकते हैं। शिकायत आती है तो कार्रवाई भी होगी।
सवाल : लोग मौत का शिकार हो रहे हैं, लेकिन पीडि़त परिवारों को अब तक न्याय क्यों नहीं मिला?
जवाब : सभी मामलों का जल्द पता लगाया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
सवाल : सूदखोर लोगों को मानसिक यातनाएं भी दे रहे हैं। क्या अंजाम आत्महत्या ही होगा?
जवाब : आत्महत्या के मामलों को लेकर केन्द्र सरकार भी काफी गंभीर हैं। इसके लिए अलग से कानून लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सवाल : आखिर पीडि़त परिवारों के साथ कौन खड़ा है?
जवाब : पीडि़त परिवारों के साथ पुलिस है। जिन मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है उनकी शत प्रतिशत निष्पक्ष जांच होगी।
युवाओं ने किया 478 यूनिट रक्तदान
सीकर. राजपूत व रावणा राजपूत संघर्ष समिति की ओर से आनंदपाल की स्मृति में दो नंबर डिस्पेंसरी के पीछे रक्तदान शिविर में युवाओं ने 478 यूनिट रक्तदान किया। समिति संयोजक दयाल सिंह ने बताया कि शिविर में महिलाओं, युवाओं सहित सर्वसमाज के लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी, डॉ. मोहन सिंह , कुलदीप सिंह सबलपुरा, शरद सिंह गोगावास, किशन सिंह, संपत सिंह, रामेश्वर सिंह सोलंकी, सत्यनारायण सिंह पंवार, हनुमान सिंह गहलोत, राजेंद्र सिंह जोधा, हेमंत सिंह परिहार व मूल सिंह चौहान मौजूद रहे। शिविर में रक्तदान इंद्रा महला, शारदा ढ़ाका, विनिता, सुमन, नीतू, कृष्णा, तारा परिहार, लोकेश सिंह, सुरजभान सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम सिंह, विजेंद्र सिंह, अमजद खान, सुरेंद्र थालौड़ सहित कई युवाओं ने रक्तदान किया।
Updated on:
25 Jun 2018 04:43 pm
Published on:
25 Jun 2018 02:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
