5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में एक ही बेटी है तो मिलेगी राशि, जाने क्या है योजना

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने व महिला सशक्तिकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक नई योजना शुरू की है
less than 1 minute read
Google source verification
sikar local news

घर में एक ही बेटी है तो मिलेगी राशि, जाने क्या है योजना

सीकर.

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने व महिला सशक्तिकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एक नई योजना शुरू की हैं। योजना के तहत जिन परिवारों में बेटा नहीं केवल बेटियां हैं, उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत यह पुरस्कार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम वर्ष 2012 से लागू माना जाएगा। लेकिन बोर्ड ने फिलहाल पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 2017 के बोर्ड परिणाम से की है। संभावित तिथि में आवेदन करवाएं जा सकते हैं।
कटऑफ के आधार पर मिलेगा पुरस्कार
बोर्ड की माध्यमिक/ प्रवेशिका-उच्च माध्यमिक-वरिष्ठ उपाध्याय-व्यावसायिक परीक्षा राज्य एवं जिला स्तरीय योग्यता में कटऑफ अंकों के आधार पर नगद पुरस्कार मिलेगा। बोर्ड की शर्तों के अनुसार परिवार में बेटियों की संख्या इस तरह से होनी चाहिए। परिवार की एक मात्र संतान है या दो संताने हो और दोनों ही पुत्रियां होनी चाहिए। इसके अलावा अगर तीन पुत्रियां तो उनमें से दो पुत्रियां जुड़वा और एक पुत्री अलग होनी आवश्यक हैं। पुरस्कार राशि बालिकाओं के बैंक खाते में ऑनलाइन बैंकिंग से
जमा होगी।