5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर में कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, खंगाले जा रहे है दस्तावेज, कार्रवाई से मचा हड़कंप

सीकर में पिपराली रोड स्थित दो कोचिंग संस्थाओं में मंगलवार को आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की गई। सीकर, चूरू, झुंझुनूं की टीम सुबह पिपराली रोड स्थित दो निजी कोचिंग संस्थान पहुंची। टीम ने पहुंचने के बाद दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया।
less than 1 minute read
Google source verification
सीकर में पिपराली रोड स्थित दो कोचिंग संस्थाओं में मंगलवार को आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की गई। सीकर, चूरू, झुंझुनूं की टीम सुबह पिपराली रोड स्थित दो निजी कोचिंग संस्थान पहुंची। टीम ने पहुंचने के बाद दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया।

सीकर के बड़ी कोचिंग संस्थानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई, दस्तावेजों को खंगाल रही है टीम

सीकर।
सीकर में मंगलवार को आयकर विभाग की टीम की कार्रवाई से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीकर के पिपराली रोड़ पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की गई। सीकर, चूरू, झुंझुनूं की टीम सुबह पिपराली रोड स्थित दो निजी कोचिंग संस्थान पहुंची। टीम ने पहुंचने के बाद दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कब तक चलेगी और कितने दिनों तक चलेगी फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। अचानक हुई आयकर विभाग की कार्रवाई से कोचिंग संस्थानों में हडक़ंप मच गया।

अभी भी जारी है कार्रवाई
आयकर विभाग की टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए पिपराली रोड़ पर दो कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई कब तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन अन्य कोचिंग संस्थानों में कार्रवाई से हडक़ंप मच गया है।