
राजस्थान के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, लम्बे इंतजार के बाद शुरू हुई एक्सपे्रस टे्रन, 520 रु में इंदौर से बीकानेर का सफर
सीकर।
बॉडग्रेज का काम पूरा होने के बाद रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। इंदौर-बीकानेर महामना एक्सप्रेस ट्रेन 26 जनवरी को इंदौर से शुरू हुई जो रविवार को सुबह 3.55 पर सीकर पहुंची। यह एक्सप्रेस ट्रेन 19333 शनिवार को दोपहर 2.10 पर इंदौर से रवाना हुई जो फतेहाबाद, चन्द्रावतीगंज, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चितोडगढ, भीलवाड़ा, अजमेर, फुलेरा, रींगस होते हुए सीकर पहुंची। इस ट्रेन में एसी के 3 कोच, स्लीपर क्लास 7 कोच, जनरल द्वितीय श्रेणी के 4 कोच व 2 एसएलआर कोच है। जिससे सभी प्रकार के यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। वहीं रींगस से सीधे बीकानेर जाने वाले यात्रियों को भी इसका फायदा मिलेगा।
दोपहर डेढ़ बजे बीकानेर पहुंचेगी टे्रन
यह एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दोपहर 2.10 पर इंदोर से रवाना होगी जो की अगले दिन सुबह आठ बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर से प्रत्येक रविवार को ट्रेन संख्या 19334 दोपहर 1.30 पर रवाना होगी जो की अगले दिन 9.35 पर इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम 6.20 पर सीकर पहुंचेगी तथा 7.15 पर रींगस पहुंचेगी।
मिलेगा फायदा
सीकर-रींगस और बीकानेर मार्ग पर शेखावाटी के हजारों लोग रोजाना यात्रा करते है। साप्ताहिक ट्रेन शुरू होने से लोगों को काफी फायदा मिलेगा। इंदोर से सीकर व शेखावाटी का टे्रन के जरिए जुड़ाव होने पर अन्य शहरों में आवागमन की राह भी खुलेगी।
Published on:
27 Jan 2019 03:19 pm
