4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूरे गांव में हो रहे सिर्फ इस फौजी के चर्चे, वजह जानकार आप भी करोगे सैल्यूट

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
ITBP Soldier Motivate to villager for plantation in singodra Sikar

ITBP Soldier Motivate to villager for plantation in singodra Sikar

लक्ष्मणगढ़. फौजी अपनी धुन के पक्के होते हैं। सीमा पर डटकर देश की रक्षा करने के साथ-साथ कई मौके पर समाज को अच्छा संदेश भी देता है। इसका ताजा उदाहरण है कि गांव सिंगोदड़ा निवासी कमांडो कुलदीप महरिया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडो महरिया की पहल पर ग्रामीणों ने राजस्थान पत्रिका के 'हरियालो राजस्थानÓ अभियान के तहतसरकारी स्कूल में एक साथ 300 पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पौधे पृथ्वी का आवरण हैं। इसके कारण एक ओर जहां मानव समाज सुरक्षित रहता हैं, वहीं दूसरी ओर प्रकृति भी प्रदूषित नहीं होती हैं।


वक्ताओं ने इस दौरान पत्रिका की ओर से राजस्थान भर में चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान की प्रशंसा करते हुए इसका पुरजोर सहयोग करने की बात भी कही। कार्यक्रम को सरपंच महेश ढेवा, भाजपा नेता हरलाल धायल, बलांरा थानाधिकारी अरूण सिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र दाधीच, आईटीबीपी सेना के जवान कुलदीप महरिया तथा संस्था प्रधान अर्जुनलाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को सहयोग करने वाले भामाशाह कुलदीप महरिया, आलोक महरिया, सुभाष महरिया तथा दूर्गाराम सैनी का संस्था परिवार व ग्रामीणों की ओर से अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर भामाशाह ओमप्रकाश महरिया ने पौधो की सार संभाल के लिए दो महीनों लिए मजदूर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम का संचालन श्रीचंद महरिया व गिरधारी महरिया ने किया, जबकि रामप्रसाद लामोरिया ने आभार जताया। इस मौके पर बीरबल, मदन, बनवारी, रामेश्वर, श्रवण सैनी, राजेश महरिया, विजेन्द्र, अर्जुन नायक, रवि शर्मा, रणजीत, नेमीचंद, मुकेश गिठाला, अमित शर्मा, रामोतार गिठाला, सीताराम राव, भागीरथ सिंह महरिया सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थे।

ऑनलाइन पत्रिका पढ़कर आई जागृति

देश की सीमा पर रहकर सुरक्षा करने वाले विशाखापटनम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कमांडो व सिंगोदड़ा निवासी कुलदीप महरिया ने विशाखापटनम में रहकर राजस्थान पत्रिका के हरियालो राजस्थान अभियान के बारे में राजस्थान पत्रिका की वेबसाइट पर खबरें पढ़ी। तब से ही महरिया ने उक्त अभियान के तहत गांव में पौधे लगाने की ठानी।

गत 21 जुलाई को गांव आकर महरिया ने ग्रामीणों से अभियान के बारे में चर्चा की और कार्यक्रम सुनिश्चित किया। महरिया ने कार्यक्रम का संपूर्ण खर्चा ने वहन कर समाज के सामने एक संदेश प्रदान किया। इस मौके पर महरिया ने सभी को प्रकृति के प्रति प्रेम व सुरक्षा की भावना रखने की शपथ भी दिलवाई। महरिया ने इससे पूर्व भी गांव में युवाओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाकर पूरे गांव को स्वच्छता रखने का संदेश दिया था।