6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागो जनमत यात्रा 2018 : श्रीमाधोपुर के मतदाताओं ने समस्याएं गिनाकर लिया वोट का संकल्प

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से निकाली जा रही जागो जनमत यात्रा 2018 ने रविवार को सीकर जिले में प्रवेश किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Jago Janmat program

Jago Janmat program

श्रीमाधोपुर.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से निकाली जा रही जागो जनमत यात्रा 2018 ने रविवार को सीकर जिले में प्रवेश किया। यहां के श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के जरिए मतदाताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं गिनाई और साथ ही मतदान का संकल्प लिया।

जागो जनमत यात्रा दोपहर दो बजे श्रीमाधोपुर पहुंची, इसमें डॉ. सचिन माथूर ने लोगों को फेक न्यूज के बारे में बताते हुए इससे बचने की बात कही व फेक न्यूज को वायरल नहीं करने की जानकारी दी।

वहीं पिछले पांच साल में हुए विकास कार्यों पर चर्चा करने जहां सीताराम स्वामी, एडवोकेट बाबूलाल शर्मा व महेन्द्र बिजारणियां ने गांच गाव में सडक़ें, गौरव पथ, मानपुरिया रेलवे फाटक पर फ्लाई ओवर ब्रिज व आईटीआई समेत पानी के लिए एक उच्च जलाशय की आधार शिला रखवाने की बात कही तो उमेश चूलेट, नरेश पंजाबी ने विधायक की पार्टी की सरकार होने के बाद भी पानी की समस्या पर कोई समाधान नही करने व न ही सरकारी कालेज की खुलवा सके जैसे मुद्दे उठाए।

वहीं छात्रों ने क्षेत्र के 50 किलोमीटर के दायरे में सरकारी कालेज नहीं होने से सरकारी कालेज की मांग उठाई। महावीर प्रसाद त्यागी छाजूराम खेडीवाल ने सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र में बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर रात्रि में चिकित्सकों की व्यवस्था की मांग उठाई।

केदार नाथ तिवाड़ी, श्याम सुनछर मंगलहारा, विजेन्द्र जोशी ने कहा कि व्यापारिक दृष्टी से क्षेत्र अच्छा प्रभाव रखता है पर लम्बी दूरी की रेलों के ठहराव नहीं होने से व्यापारियों, सेना के जवानों व बड़े शहरों में रोजगार के लिए जाने वाले लोगों को रींगस या जयपुर जाकर रेल में बैठना पडता है। जनमत यात्रा में करीब सवा सौ लोगों ने भाग लिया।