
Jago Janmat yatra in Khatushymaji SIkar
खाटूश्यामजी. राजस्थान जागो जनमत महाअभियान के तहत बुधवार को खाटूश्यामजी की आदर्श बाल भारती सीसै स्कूल में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मिलकर 7 दिसंबर को महापर्व के रूप में मनाते हुए अनिवार्य रूप से मनाते हुए मतदान करने व करवाने और फेक न्यूज से बचने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में पत्रिका संवाददाता ने शुद्ध का युद्ध अभियान के तहत फेक न्यूज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हमेशा सावधान रहने तथा निष्पक्ष व निर्भिक होकर मतदान करने व औरो को प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने कहा कि साफ छवि, ईमानदार एवं जन हितैषी उम्मीद्वार को अपना मत देकर पत्रिका महाअभियान को सफल बनाए।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक गिरधारी लाल मीणा, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार सैनी, प्रियंका मीणा, श्रवण सीमार, राजेन्द्र वर्मा, सौरभ पारीक सहित विद्यालय परिवार मौजूद था। कार्यक्रम के तहत तकरीबन 1100 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
Published on:
28 Nov 2018 06:41 pm
