4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर में दिखा ये अद्भुत नजारा-अचानक रोशनी से जगमगा उठा सदियों पुराना सरोवर

वैकुंठ एकादशी पर दिखा अदभुत नजारा। सरोवर के सभी 52 घाट पर नजारा देखने उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 11 Dec 2016, 6:16 AM IST

pushkar lake

pushkar lake

तीर्थनगरी मेंसरोवर के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। हजारों श्रद्धालुओं ने जगतपिता ब्रह्मा के पवित्र सरोवर के घाट पर दीपदान कर नमन किया। महाआरती के स्वरों से अध्यात्म की सरिता बही।

दो दिवसीय दी सेके्रड पुष्कर फेस्टिवल के तहत पालिकाध्यक्ष कमल पाठक की पहल पर पालिका की ओर से सरोवर के 52 घाटों पर दीपदान का आयोजन किया गया। शाम ढलने के साथ ही दस हजार दीपक एक साथ प्रज्वलित हो उठे तथा पुष्कर तीर्थ का नजारा ही बदल किया। घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे।

इसी बीच घाटों पर महाआरती के गूंजते धार्मिक स्वरों ने अध्यात्म की सरिता बहा दी। सुहानी सर्द शाम को सरोवर में साक्षात वैकुंठ उतरने का दृश्य दैदीप्यमान हो उठा। पालिकाध्यक्ष पाठक व पार्षदों ने महाआरती में भाग लेकर तीर्थ को नमन किया।

इस आयोजन को लेकर की गई बैठक में सरोवर के घाटों को 6 सेक्टर में बांटा तथा प्रत्येक घाट के लिए सरकारी स्तर पर अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई। स्कूली बच्चों, कस्बे के श्रद्धालुओं ने दीपदान व महाआरती में भाग लिया।

पहली बार घाटों पर लाइटिंग

सरोवर के घाटों पर दीपदान पहले भी होता आया है लेकिन पहली बार पूरे 52 घाटों पर विद्युत सजावट की गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी घाट रोशनी से जगमगाते रहे।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़