14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीप के ड्राईवर को जान से मारने का भय दिखाकर बदमाशों ने इस वारदात को दिया अंजाम

इलाके के बोपिया गांव स्थित रॉयल्टी नाके से शनिवार देर रात चार बदमाश जीप लूट ले गए

2 min read
Google source verification
jeep loot

जीप के ड्राईवर को जान से मारने का भय दिखाकर बदमाशों ने इस वारदात को दिया अंजाम

पाटन. इलाके के बोपिया गांव स्थित रॉयल्टी नाके से शनिवार देर रात चार बदमाश जीप लूट ले गए। मामले के अनुसार सिद्धमुख जिला चूरू निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत ने रविवार सुबह थाने में रिपोर्ट दी है कि वह सिद्धिविनायक एसोसिएट कंपनी में ड्राइवर है। शनिवार रात्रि लगभग 8 बजे अपने साथी नाकेदार झब्बर सिंह के साथ जीप लेकर पाटन कार्यालय से बोपिया नाके पर गया था। नाके पर उस समय नाकेदार रामजीलाल, दयाराम, रोहिताश, हरिद्वारी, हरिराम व दयाराम हरिपुरा मौजूद थे। रात्रि लगभग 1 बजे बोपिया निवासी राकेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर तथा अन्य दो जने बिना नंबर की बाइक से आए। राकेश के हाथ में कुल्हाड़ी थी जबकि अन्य तीन के हाथ में लाठियां थी, जिन्होंने आते ही नाके पर खड़े डंपर के ड्राइवर से चाबी छीनी तथा डंपर में भरे पत्थरों को सडक़ के बीच में खाली कर दिया। बाद में डंपर से टक्कर मारकर नाका कार्यालय की दीवार तोड़ दी। इसके बाद चारों आरोपितों ने सुरेंद्र सिंह को जान से मारने का भय दिखाकर उससे बोलेरो की चाबी छीन ली तथा बोलेरो व अपनी बाइक लेकर कोटपूतली की ओर फरार हो गए। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि रॉयल्टी नाका नीमकाथाना विधायक प्रेम सिंह बाजौर का है।


सरकारी खजाने में सेंध
मावंडा. ग्राम पूरानाबास के करतार सिंह पर सरकारी खाजाने को सेंध लगाने का आरोप है। राज्य सरकार के पूर्व सैनिक निगम मुख्यालय जयपुर द्वारा नीमकाथाना अपर पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा गया है कि करतार सिंह निगम के जरिये राज्य के वित्त विभाग जयपुर में वाहन चालक था। इस दौरान सरकारी खजाने कुछ राशि अवैध तरीके से वहां से लेकर आ गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनपत राज ने बताया कि राज्य के पूर्व सैनिक निगम द्वारा लिखा गया पत्र उन्हें मिल चुका है जिसे कार्रवाई के लिए नीमकाथाना सदर थानाधिकारी को दे दिया गया है।