
इस गांव में जेठानी देने पंहुची देवरानी का हक, बहुत रोचक है इनकी दास्तां
गणेश्वर. गांव आगरी में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व अटल सेवा केन्द्र गणेश्वर में सोमवार को न्याय आपने के द्वार शिविर आयोजित हुआ। आगरी शिविर में जेठानी सरती कंवर ने अपनी देवरानी शरबती कंवर को जमीन को खातेदारी जमीन में बंटवारा देने के लिए शिवर पहुंची। वहां पर एसडीएम जेपी गौड़ व तहसीलदार सरदाराराम गिल ने महिला की पीड़ा सुन दस दिन के अंतराल में जमीनी बटवारें का आश्वासन दिया। जेठानी ने अधिकारियों को बताया कि 50 वर्ष पूर्व उसके बड़े ससुर ने पूरी जमीन उसके नाम कर दी। अब मैं जीते जी अपनी देवरानी को भी उसका हक देना चाहती हूं। इसी प्रकार तहसीलदार ने बताया कि गणेश्वर पंचायत में नामांत्रण 41,खाता शुद्धिकरण 67,खाता विभाजन 8 सहित अन्य 186 मामले निपटाये। आगरी में नामांतरण 32, खाता शुद्धिकरण 65 व अन्य 192 मामले निपटाए।
शिविर में दिखाया हुनर
सीकर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सीकर के तत्वावधान में मारू स्कूल में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन वोकेशनल अभिरूचि हस्तकला एवं लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन अंजू ठकराल ने किया। शिविर में लेडिज सिलाई,बुनाई कढाई साजसज्जा, पेन्टिंग, रंगोली व कार्टून मेंकिंग, पोटवर्क व पेपर मेशी कार्य, एक्यूप्रेशर चिकित्सा, सॉफ्ट टॉयज, संगीत व वाद्ययन्त्र, स्केटिंग, मेहन्दी, पाककला, बैग मैकिं ग, कम्प्यूटर, स्पोकन इग्लिश एवं लेख सुधार, जुडो कराते, आत्मरक्षा, प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलोने बनाना सहित अनेक कार्यो की प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों से जानकारी ली। इस दौरान सुशीला बुटोलिया, पूरण मल, पुरुषोतम सोनी, मनोहर लाल एवं महेन्द्र कुमार पारीक रेखा शर्मा, बबीता शर्मा, सहित शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रही।
पाठ्यपुस्तक वितरण 20 से
सीकर. राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर में पंजीकृत मदरसों को सत्र 2018-19 में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण राजस्थान पाठ्यपुस्तक मण्डल, सीकर, द्वारा 20 जून को सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा। यह जानकारी जिला अल्प संख्यक अधिकारी ओमप्रकाश दायमा ने दी।
Updated on:
12 Jun 2018 03:59 pm
Published on:
12 Jun 2018 03:53 pm
