5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन के घर से ऐसे पकड़ा गया इटली भेजने वाला कबूतरबाज, युवकों को बनाया शिकार

www.patrika.com/sikar-news/
2 min read
Google source verification
KabutarBaj arrested by Sikar Kotwali Police For cheating on italy

KabutarBaj arrested by Sikar Kotwali Police For cheating on italy

सीकर.
मोटी तनख्वाह और एशो आराम की जिंदगी का लालच देकर सात लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने वाले कबूतरबाज परवेज खान गोरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सीकर जिले के दो युवाओं को इटली भिजवाने के नाम पर ठग लिया था। इसके बाद मुंबई फरार हो गया और वहां फरारी काटने के बाद मंगलवार को सीकर में अपनी बहन के घर आया था। वहां से पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गैंगस्टर आनंदपाल की पत्नी ने लिया यह बड़ा फैसला, कैमरे के सामने बोल दी ऐसी बात और फिर...


सीकर कोतवाल वीरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार हाउसिंग बोर्ड निवासी रतनलाल टेलर व कटराथल के रहने वाले सुरेश कुमावत ने कोतवाली में रिपोर्ट दी थी। जिसमें रतनलाल का कहना था कि मोहल्ला शेखपुरा के परवेज खान और अन्य ने मिलकर उसको विदेश में इटली भेजने का झांसा देकर 6 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए हैं। इधर, सुरेश का आरोप था कि इटली भेजने के नाम पर ही परवेज उससे 1 लाख 10 हजार रुपए धोखाधड़ी कर ले चुका है।

ये हैं सीकर के नए गुंडे, वाट्सअप-फेसबुक पर गिरोह खड़ा कर धड़ाधड़ डाले हथियारों के फोटो

हालांकि धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज होने की सूचना जब कबूतरबाज परवेज को लगी तो वह अपने घर से फरार हो गया। जिस पर न्यायालय द्वारा दोनों प्रकरणों में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। सूचना मिली कि परवेज मुंबई में छुपकर फरारी काट रहा है। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन के निर्देशन पर चांदपोल चौकी प्रभारी हनुमान सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को पीछा किया गया। लेकिन, कबूतरबाज को भनक लगी तो वह वहां से भी फरार हो गया और उसने मुंबई शहर छोड़ दिया।

इसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि परवेज सालासर रोड, विक्रम स्कूल के पीछे रहने वाली अपनी बहन के घर आया हुआ है। यहां पुलिस उसके बहन के घर की घेराबंदी की तो परेवज भागने लगा। लेकिन, टीम के सदस्यों ने उसे मौके पर ही दबिश देकर दबोच लिया।

10 वीं तक पढ़ा कइयों को ठगा

चांदपोल चोकी प्रभारी हनुमान सिंह के अनुसार कबूतरबाज परवेज केवल 10वीं-11 वीं तक पढ़ा लिखा है। विदेश भेजने का झांसा देने के लिए इसने कई एजेंट भी तैयार कर रखे हैं। इनके कई अन्य युवकों को भी ठगी का शिकार बनाया गया। इसके तार मुंबई से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा पुलिस थाना मलसीसर झुंझुनूं में इसके नाम विदेश भेजने की धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। वहां का भी वह स्थाई वारंटी है। पुलिस अब इससे पूछताछ करने में जुटी हैं कि इसने और कहां-कहां ठगी की है और कितनों से लाखों रुपए वसूल चुका है।

मारपीट कर दुकान का सामान फेंका


थोई .क स्बे के नजदीकी ग्राम झाड़ली में दुकानदार से मारपीट कर सामान फेंकने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार झाड़ली की ढाणी पुंवाला निवासी रामप्रकाश सैनी ने थोई थाने में मामला दर्ज करवाया है कि सोमवार शाम 7.30 बजे दुकान पर सब्जी बेच रहा था,इसी दौरान जितेन्द्र उर्फ जीतू खाती निवासी झाड़ली नें लगभग 410 रुपए की सब्जी खरीदी। रुपए मांगने पर उधार रखने की बात कहने लगा। मना करने पर उसने दुकान का सामान सडक़ पर फेंक दिया तथा 5-6 लोगों को बुलाकर पीडि़त और उसके भाई के साथ मारपीट की। मोटर साइकिल में तोड़-फोड़ कर गल्ले में रखे 2350 रुपए निकालकर ले गए।